- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
मोदी सरकार द्वारा योगेंद्र यादव के परिवार को निशाना बनाने की कोशिश, किसानों का सवाल उठने से बौखलाई सरकार
शिव कुमार मिश्र
11 July 2018 3:18 PM GMT
x
• कल सुबह से रेवाड़ी स्थित योगेन्द्र जी के दो बहनो के दोनों हस्पतालों पर एक साथ आई टी रेड
• रेड रेवाड़ी में 9-दिवसीय स्वराज पद यात्रा के समापन के एक दिन बाद ही और किसान संगठनों की राष्ट्रीय बैठक से दो दिन पहले डाली गई।
•योगेन्द्र यादव ने कल ही कहा है कि "किसान की आवाज़ उठाने की कीमत अदा करनी पड़ती है। मोदी सरकार से डर कर चुप नहीं बैठूंगा। किसान और नौजवान की आवाज़ बुलंद करता रहूँगा।"
इस पूरी घटना को लेकर नवगठित स्वराज इंडिया पार्टी,बिहार की आज एक आपात बैठक मे कहा गया कि * स्वराज इंडिया * के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव अब किसान-विरोधी मोदी सरकार के निशाने पर हैं। रेवाड़ी जिले में संपन्न हुई 9-दिवसीय स्वराज पदयात्रा के एक ही दिन बाद सरकार ने योगेंद्र यादव के परिवार वालों को निशाना बनाकर धमकाने की कोशिश की है।
ज्ञात हो कि सोमवार को ही योगेंद्र यादव की रेवाड़ी में पदयात्रा पूरी हुई। परसों ही स्वराज इंडिया ने किसानों को एमएसपी दिलाने और शराब का ठेका बंदी के आंदोलन का भी ऐलान किया था। कल जब हरियाणा के कृषि मंत्री से पत्रकारों ने स्वराज यात्रा के बारे में पूछा तो वे बौखलाए थे। ज्ञात हो कि एक दिन बाद ही देश भर के किसान आंदोलन aikscc की बैठक में मिलकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति तय कर रहे हैं।
कल सुबह 11 बजे के करीब रेवाड़ी में दो हस्पतालों, कलावती हस्पताल और कमला नर्सिंग होम पर एक साथ इनकम टैक्स और पुलिस के करीब सौ कर्मचारियों ने रेड की। ये दोनों हस्पताल योगेंद्र यादव की दो बहन, जीजा और भांजे चलाते हैं। इन दोनों हस्पतालों ने कानून सम्मत तरीके से स्वराज इंडिया को चंदा दिया है।
ख़बर है कि कार्यवाई के दौरान डॉक्टरों को केबिन में बंद कर दिया गया। हस्पताल (जिसमें नवजात बच्चों का आईसीयू भी है) सील कर दिया और बच्चों के मां बाप को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। यह बयान भेजे जाने तक रेड जारी थी और उसके रात को भी चलते रहने की संभावना है।
बैठक को संबोधित करते हुए स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. सोमनाथ त्रिपाठी ने बताया कि * योगेन्द्र यादव ने कहा है कि उन्हें छुपाने को कुछ भी नहीं है, सरकार जो जांच चाहे कर ले। प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा, "मोदी जी, मेरी जांच करो, मेरे घर रेड करो, मेरे परिवार को क्यों तंग करते हो? डराने धमकाने की ऐसी कोशिशों से आप मुझे चुप नहीं कर सकते। आगे भी देश के किसान और नौजवान की आवाज़ बुलंद करता रहूंगा।" *
स्वराज इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार ने सरकार के इस कार्यवाई को कायराना बताते हुए कहा, "मोदी सरकार ने किसानों की आँख में धूल झोंकने के हरसम्भव प्रयास किये। साथ ही युवाओं के रोज़गार के नाम पर आंकड़ों से खेलकर भ्रम फैलाने की कोशिश करते रहे। लेकिन हर बार योगेंद्र यादव ने सरकारी झूठ और तिकड़मबाजीयों की पोल खोली और देश के किसानों और नौजवानों की ईमानदार आवाज़ बने रहे। एक तरफ जहाँ मोदी-शाह की जोड़ी देश को हिन्दू मुसलमान के नाम पर बांटना चाहती है, तो दूसरी तरफ स्वराज इंडिया और योगेंद्र यादव किसान नौजवान को सकारात्मक राजनीति के केंद्र में लाने की कोशिश करते रहे हैं। इसी कारण से शायद सरकार को योगेंद्र जी से इतनी ज़्यादा दिक्कत और घबराहट हो गयी है कि सरकारी तंत्र के जरिये उनके परिवार वालों को डराने धमकाने की घटिया कोशिश हो रही है।"
पार्टी के महासचिव शिवजी सिंह ने कहा "योगेन्द्र जी के माध्यम से सभी किसान नेताओं को अपना मुंह बंद रखने की चेतावनी दी जा रही है। लेकिन अब किसान चुप रहने वाले नहीं हैं।"
सभी उपस्थित साथियों ने बैठक में इस पूरी घटना की निन्दा करते हुए प्रस्ताव पारित किया ।
शिव कुमार मिश्र
Next Story