- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
बिहार की राजधानी पटना में सरेआम दिनदहाड़े युवक को ट्रेन से खींचकर मारी गोली
शिव कुमार मिश्र
6 July 2018 10:56 AM GMT
x
बिहार की राजधानी पटना के निकट बख्तियारपुर में ट्रेन में सवार युवक को गोली मार दी गई. मामूली से विवाद के लिए युवक को ट्रेन से नीचे उतार कर गोली मार दी गई. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद युवक पर हमला किया गया है.
खबरों के मुताबिक, घायल युवक सोनू कुमार बख्तियारपुर के रवाईच का रहने वाला है. वह डाउन मोकामा शटल ट्रेन पर सफर कर रहा था. खुसरुपुर स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद सीट पर बैठने को लेकर युवक से झगड़ा शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा की दूसरे पक्ष ने फोन कर अपने आदमियों को बुला लिया. ट्रेन जैसे ही चंपापुर हॉल्ट पहुंची तो सभी लोगों ने सोनू को जबरन ट्रेन से नीचे उतार लिया और उसे गोली मार दी. गोली सोनू के हाथ में लगी. हालांकि इसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए.
घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर उसे पटना रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि सोनू दीदारगंज में एक फैक्ट्री में काम करता है. वह काम कर वापस घर लौट रहा था. उस वक्त यह घटना घटी. बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
बता दें कि सुबह नालन्दा रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आये दिवाकर नामक शख्स को भी बदमाशों ने गोलियों से भुन डाला. बिहार में एकसाथ दिनदहाड़े ये दूसरी घटना है.
शिव कुमार मिश्र
Next Story