बिहार

दस रुपये के लिए नाव पर सवार किशोर की हुई हत्या

सुजीत गुप्ता
23 Aug 2021 6:39 AM GMT
दस रुपये के लिए नाव पर सवार किशोर की हुई हत्या
x

समस्तीपुर जिले के बिथान थाना के बनभौरा गांव में नाव के किराया के नाम पर मात्र दस रुपये वसूलने के विवाद में नाव चलाने वाले किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में थाना अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि रविवार शाम नाव के किराया मद में दस रुपये लेने पर उसका एक व्यक्ति से विवाद हुआ था।

परिवार के लोगों का आरोप है कि उसी विवाद को लेकर सुबह गोली मार कर उसकी हत्या की गई है। गोली मारने वालों की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि इन्क्वेस्ट रिपोर्ट बनाने के बाद मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मामले में मृतक के परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। दर्ज शिकायत की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। थानाध्यक्ष ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

बतादें कि मृतक सिकिल यादव (17) बनभौरा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव का बेटा था। गांव में बाढ़ आई की वजह से आवागमन में नाव का सहारा लेना पड़ता है। जानकारी मिली है कि सिकिल यादव इन दिनों नाव चलाता था। वह लोगों से किराया लेकर नदी पार कराता था।



Next Story