बिहार

सनसनीखेज वारदात : पत्नी को Reels बनाने से रोका तो पति की कर दी हत्या! मचा हड़कंप!

Arun Mishra
8 Jan 2024 6:26 AM GMT
सनसनीखेज वारदात : पत्नी को Reels बनाने से रोका तो पति की कर दी हत्या! मचा हड़कंप!
x
सनसनीखेज वारदात, पत्नी को रील्स बनाने से रोका तो पति का हो गया मर्डर...

बिहार के बेगूसराय में पति ने पत्नी को टिकटॉक और रील्स बनाने से रोका तो पत्नी और ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के नरहन गांव में रहने वाले महेश्वर कुमार राय के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महेश्वर की शादी 6-7 साल पहले फफौत गांव की रहने वाली रानी कुमारी के साथ हुई थी.

महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता था और हाल ही में घर आया था. पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी रानी कुमारी टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर काफी वीडियो बनाती थी जिसका महेश्वर विरोध करता था. लेकिन रानी अपने पति की बात मानने को तैयार नहीं थी.

क्या है पूरा मामला?

मृतक युवक के परिवार का आरोप है कि वो पत्नी से मिलने ससुराल गया था। वहीं उसकी हत्या कर दी। अब कह रहे हैं कि उसने खुदकुशी कर ली है। हत्या के बाद लड़की वालों ने शव भी गायब करने की कोशिश की, लेकिन हमलोग पहुंच गए। लड़के के परिवार का आरोप है कि लड़की का कहीं और अवैध सम्बन्ध भी चल रहा था। रील्स और अवैध संबंध को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।इधर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।युवक कोलकाता में मजदूरी करता था और बीते रात की रात अपने ससुराल खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव आया था। जहां यह घटना हुई। मृतक समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित नरहन निवासी रामप्रवेश राय का पुत्र महेश्वर राय (25) है।

मृतक के परिवार का आरोप है कि मौत के बाद ससुराल वालों ने शव को भी ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के तुरंत पहुंच जाने के कारण वो सफल नहीं हो सके।मृतक के पिता रामप्रवेश राय ने बताया कि महेश्वर की शादी 6 साल पहले फफौत निवासी पंडित की पुत्री रानी कुमारी के साथ हुई थी। दोनों का 5 साल का एक बेटा सुशांत है। महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता है और हाल ही में घर आया था। बहू रानी कुमारी टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी वीडियो बनाती थी। जिसका विरोध महेश्वर करता था, लेकिन मनबढू किस्म की पत्नी उसकी बात करने को तैयार नहीं थी।

ससुराल वाले गायब थे.. शव पड़ा था

रविवार की रात 9 बजे महेश्वर अपने ससुराल में फफौत गया था। करीब 10:30 बजे रात में कोलकाता में रह रहे मृतक के भाई रुदल ने फोन किया तो किसी दूसरे ने उठाया और वहां काफी हलचल मची हुई थी। जिसके बाद उसने फोन करके घर वालों को सूचना दी। घर वाले फफौत पहुंचे तो ससुराल से सभी लोग गायब थे। शव रखा हुआ था।मृतक के पिता रामप्रवेश राय ने बताया कि महेश्वर रात में अपने ससुराल फफौत गया था। 10:30 बजे रात में कोलकाता में रह रहे उसके भाई ने जब मोबाइल पर फोन किया तो अजीब आवाज सुनी। उसके बाद हमको फोन करके वहां जाने के लिए कहा।हम 10 मिनट में पहुंचे तो मेरा बेटा महेश्वर मरा पड़ा था। चार-पांच लड़के आकर बोले हम अस्पताल ले जा रहे हैं, लेकिन वह लाश को ठिकाने लगा देते हमने रोक कर पुलिस को फोन किया।

मृतक के पिता का आरोप है कि पत्नी ने अपने माँ आदि के साथ मिलकर फांसी लगाकर हत्या कर दी। पत्नी मनबढ़ किस्म की थी, वीडियो बनाती थी, मेरा बेटा मना करता था, लेकिन नहीं मानती थी। मेरा पुत्र कोलकाता में मजदूरी करता था और एक-दो दिन में ही वहां जाने वाला था। इसके लिए माँ ने तिलवा, तिलकुट और लाई बना कर रखा था।

Next Story