लाइफ स्टाइल

‘फितूर’ का ट्रेलर रिलीज़, सामने आई कैटरीना कैफ - आदित्य रॉय कपूर की लव केमिस्ट्री

Special News Coverage
4 Jan 2016 1:05 PM GMT
Fitoor Trailer

मुंबई : बी-टाउन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ‘फितूर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘रॉक आन’ और ‘काय पो छे!’जैसी हिट फिल्मों के बाद डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।


Fitoor Aditya Roy Kapur

Fitoor Katrina Kaif

फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा तब्बू भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में दोनों स्टार्स की इंटेंस केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है। फिल्म में दोनों नूर और फिरदौस के रोल में नजर आएंगे। वहीं बेगम हजरत के किरदार में तब्बू एक बार फिर दर्शको का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

Fitoor Aditya Roy Kapur Katrina Kaif

Fitoor

वैसे, आपको बता दें कि ये फिल्म चार्ल्स डिकेंस की नॉवेल ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशंस’ पर बेस्ड है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत लोकेशन्स में की गई है। फिल्म इस साल 12 फरवरी को रिलीज होगी।

देखिये, ट्रेलर :
Next Story