लाइफ स्टाइल

बर्थडे स्पेशल : 37 की हुईं बिपाशा बसु, जानें - ज़िन्दगी से जुड़े अहम पहलू

Special News Coverage
7 Jan 2016 3:45 PM GMT
Happy BirthDay Bipasha Basu

मुंबई : एक्ट्रैस बिपाशा बसु आज 37 साल की हो गई हैं. 7 जनवरी, 1979 को नई दिल्ली में जन्मी बिपाशा को आज बी-टाउन की बोल्ड और सैक्सी एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। बिपाशा को मॉडलिंग में लाने का श्रेय अर्जुन रामपाल की पत्नी और पूर्व सुपर मॉडल मेहर जेसिया को जाता है। कोलकाता के एक होटल में बिपाशा और मेहर की मुलाकात हुई थी। तभी मेहर ने बिप्स को मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह दी थी। फाइनली, बिपाशा ने न केवल इस फील्ड में कदम रखा, बल्कि सक्सेस भी हासिल की।

1996 में उन्होंने 'गोदरेज सिंथोल सुपरमॉडल कांटेस्ट' और 'द फोर्ड मॉडल्स सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड कॉन्टेस्ट' जीता। 'अज़नबी 'से करियर की शुरूआत करने वाली बिपाशा ने आंखें, धूम ,फिर हेरा,नो एन्ट्री , जिस्म,फेरी,अलोन, राज जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है।

बिपाशा बसु का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। इन्होने अपना बर्थडे आज करण सिंह ग्रोवर के साथ मनाया है और अब बॉलीवुड में अटकलें लगाई जा रहीं है की बिपाशा जल्द ही अपने प्यार का इजहार कर सकती हैं।

Bipasha Basu

बिपाशा इससे पहले भी कई अभिनेताओं के साथ डेट कर चुकी है। इन एक्टर्स के साथ बिपाशा ने न केवल रोमांस किया वरन कई फिल्मों में को-एक्टर के रूप में काफी हॉट सीन भी दे चुकी है। इनमें डीनो मारिया, जॉन अब्राहम, हरमन बावेजा, राणा दग्गुबती, सैफ अली खान का नाम शामिल है।

इन दिनों मालदीव में अपने ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ छुट्टियां मना रहीं बिपाशा का यह जन्मदिन काफी स्पेशल है। बिपाशा आखिरी बार 'अलोन' फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इन दिनों वो टीवी सीरियल 'डर सबको लगता है' को होस्ट कर रही हैं।

बिपाशा ने अपने बर्थडे केक की भी फोटो शेयर की है। करण सिंह ग्रोवर ने भी बिपाशा की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'Happy Birthday to most gorgeous woman in the world!!!! May the universe bless you with a gazillion times more love and light than you spread in everyone else's life! You're an angel! God bless you! Happy birthday!!!!!!!!!

bipasha
Next Story