लाइफ स्टाइल

अंतिम सफर पर 'श्रीदेवी' : घर पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम विदाई

Arun Mishra
27 Feb 2018 4:43 PM GMT
अंतिम सफर पर श्रीदेवी : घर पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम विदाई
x
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि
सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करेंगे.
मुंबई : दिवंगत मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आख़िरकार मुंबई एयरपोर्ट से उनके घर पहुँच चुका है। पति बोनी कपूर का रो-रो कर बुरा हाल हैं वहीं उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी व ख़ुशी का भी रो-रो कर बुरा हाल है। अर्जुन कपूर अपनी बहिनों को सांत्वना दे रहे हैं। सोनम कपूर भी श्रीदेवी का शव देखकर रो पड़ीं।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबि‍क श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर एयरपोर्ट से बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकड्स लाया गया है।
सुबह श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा। सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग अंतिम दर्शन करेंगे। ये क्लब उनके घर के पास स्थ‍ित है। इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इससे पहले दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्स्युलेट और उनके परिवार को मंगलवार दोपहर क्लीयरेंस लेटर सौंपने के बाद केस को बंद करने की बात कही। इसके साथ पुलिस ने बोनी कपूर को भी इस मामले में क्लीन चिट दे दी। फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई। बता दें, श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के होटल में रात को करीब 11.30 बजे हुई थी।

Next Story