लाइफ स्टाइल

अंतिम सफर पर श्रीदेवी : राजकीय सम्मान के साथ नम आँखों से दी जा रही है अंतिम विदाई

Arun Mishra
28 Feb 2018 9:09 AM GMT
अंतिम सफर पर श्रीदेवी : राजकीय सम्मान के साथ नम आँखों से दी जा रही है अंतिम विदाई
x
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि
श्रीदेवी को सुनहरी लाल रंग की साड़ी पहनाई गई है।
मुंबई : सदाबहार फिल्म अभिनेत्री की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। श्रीदेवी आज अभी थोड़ी देर में सुपुर्द ए खाक हो जाएंगी। इससे पहले श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया था। यहां सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग अंतिम दर्शन किया था। ये क्लब उनके घर के पास स्थ‍ित है। बता दें कि श्रीदेवी का शव लाए जाने के तुरंत बाद ही उनके फ़ैन्स अपनी चहेती अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर इकट्ठा हो गए।

श्रीदेवी को सुनहरी लाल रंग की साड़ी पहनाई गई है। क्‍लब को सफेद फूलों से सजाया गया है क्‍योंकि खबरों की मानें तो श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी अंतिम विदाई सफेद फूलों के साथ हो। उनके अंतिम यात्रा की गाड़ी भी सफेज फूलों से सजाई हुई है।



पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री श्रीदेवी बॉलीवुड के लिए किसी बेशकीमती तोहफा से कम नहीं थीं लेकिन अब लम्हे उन्हें आखिरी विदाई देने के हैं। दुबई में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की हरी झंडी मिलने और वहां केस बंद किए जाने के बाद बीती रात श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच गया। एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को लोखंडवाला में श्रीदेवी के आवास ग्रीन एकर्स लाया गया था।


पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही देर रात बॉलीवुड सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान सलमान खान, राजकुमार संतोषी, सतीश कौशिक, पूनम ढिल्लों और राजपाल यादव समेत कई स्टार्स श्रीदेवी का अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। अर्जुन कपूर देर रात श्रीदेवी के घर से निकले।

महज 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहनेवाली चांदनी अब भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन दिल के सिनेमा से ये चांदनी कभी नहीं हटेगी।

भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वालीं दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (54) का निधन पिछले शनिवार रात दुबई के एक होटल में दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से हुआ था। वह अपने परिवार के साथ वहां बोनी कपूर के भांजे की शादी में शामिल होने गई थीं।

Next Story