लाइफ स्टाइल

Birthday Special : देखिए- प्रियंका चोपड़ा की बचपन से लेकर अब तक की अनदेखी तस्वीरें!

Arun Mishra
18 July 2018 6:06 AM GMT
Birthday Special : देखिए- प्रियंका चोपड़ा की बचपन से लेकर अब तक की अनदेखी तस्वीरें!
x
#HappyBirthdayPriyankaChopra
प्रियंका चोपड़ा की लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें हम लेकर आए हैं, जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे..?
मुंबई : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं. बचपन से लेकर अब तक प्रियंका ने अपने करियर में कई पड़ावों को पार करके यह मुकाम हासिल किया है. उनकी सफलता के पीछे कई छोटे-बड़े हिस्से हैं. फिलहाल इंडिया के साथ-साथ इंटरनेशनल आइकॉन के तौर पर अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा की लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें लेकर आ रहे हैं,
जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे..



प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में हुआ था, लेकिन वह बरेली को ही अपना असली घर समझती हैं. बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में उच्च विद्यालय की शिक्षा प्राप्त की. प्रियंका अमेरिका में मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रहीं और उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्‍ड के खिताब के लिए प्रवेश किया, जिसमें उन्होंने मिस वर्ल्‍ड का ताज जीता.




प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 में हो गया था. उस वक्त प्रियंका भावनात्मक तौर पर टूट सी गई थीं.




प्रियंका का सपना साइंटिस्ट बनने का था. लेकिन ब्यूटी विद माइंड प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भारत में ला कर एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया था. इसके बाद प्रियंका को अपनी पढ़ाई छोड़ दी और फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने का मन बनाया. इसके बाद कभी प्रियंका ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा.














फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करना प्रियंका के लिए इतना आसान नहीं रहा क्योंकि उनका और उनके परिवार का फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. प्रियंका ने फिल्मों के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी और फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने का मन बनाया. इसके बाद कभी प्रियंका ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा.

Next Story