लाइफ स्टाइल

अभिनेत्री रीता भादुड़ी का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Arun Mishra
17 July 2018 10:27 AM GMT
अभिनेत्री रीता भादुड़ी का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम  विदाई
x
रीता भादुड़ी का का जन्म चार नवंबर 1955 में हुआ था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस अदाकारा ने 71 फिल्मों में काम किया।

मुंबई : मंगलवार सुबह दुनिया को अलविदा कहने वाली टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का अंतिम संस्कार हो गया है। उन्हें 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में ही अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। अंतिम संस्कार के लिए उन्हें ले जाते हुए कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें उनके फैमिली नजर आ रहे हैं। रीता को आखिरी विदाई देने के लिए उनके फैंस और कई साथी कलाकार भी नजर आए। नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। रीता भादुड़ी काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। इस करके उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस कराना पड़ता था। इसके बावजूद वो अपनो शूट कैंसल नहीं करते थे।


रीता भादुड़ी की मौत की खबर सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। रीता भादुड़ी के निधन की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि, 'बड़े दुख के साथ मैं इस बात की सूचना दे रहा हूं कि रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। उनका अंतिम संस्कार आज यानि 17 जुलाई को 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में किया जाएगा। हम सबके लिए वो मां की तरह थीं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे...'




रीता हालिया शो 'निमकी मुखिया' के अलावा कुमकुम, छोटी बहू, हसरतें और अमानतें जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने टीवी सीरीयलों के अलावा 'घर हो तो ऐसा', 'बेटा', 'कभी हां कभी ना', 'रंग', 'तमन्ना', 'अनुरोध', 'फूलन देवी', 'दलाल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। रीता बहुत ही जिंदादिल इंसान थीं। रीता की किडनी कई सालों से काफी कमजोर हो गई थी, जिसके चलते हर दूसरे दिन उन्हें डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था।




बता दें, रीता भादुड़ी का का जन्म चार नवंबर 1955 में हुआ था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस अदाकारा ने 71 फिल्मों में काम किया। टीवी पर भी रीता भादुड़ी ने 30 से ज्यादा धारावाहिकों में काम किया। उनको भारतीय सिनेमा में अपने सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता है। रीता को अभी हाल ही में स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में देखा गया था।

Next Story