Archived

BMW ने भारत में लांच किया दमदार बाइक R 9 T रेसर, जानें कीमत और फीचर्स

Vikas Kumar
27 Nov 2017 7:10 AM GMT
BMW ने भारत में लांच किया दमदार बाइक R 9 T रेसर, जानें कीमत और फीचर्स
x
BMW मोटोरेड ने भारत में अपनी नई बाइक आर 9 टी रेसर लांच कर दी है। कंपनी ने गोआ में आयोजित इंडिया बाइक वीक 2017 में इसे लांच किया है। इस बाइक की कीमत...

नई दिल्ली : BMW मोटोरेड ने भारत में अपनी नई बाइक आर 9 टी रेसर लांच कर दी है। कंपनी ने गोआ में आयोजित इंडिया बाइक वीक 2017 में इसे लांच किया है। कंपनी ने इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 17.30 लाख रुपए रखी है।

यह एक कैफे रेसर बाइक है और BMW आर 9 टी पर आधारित है। इस बाइक के लांच के साथ ही कंपनी के मॉडर्न क्लासिक बाइक लाइनअप में 3 कैफे रेसर उपलब्ध हैं जिनमें BMW आर 9 टी स्क्रैंबलर भी शामिल है। इंडिया बाइक वीक 2017 में कंपनी ने BMW के 1600 B टूरर भी लॉन्च की है। इसके साथ ही अब कंपनी की भारत में बिकने वाली कुल बाइक्स की संख्या 13 हो गई है।

इसके फीचर्स की बात करें तो BMW आर 9 टी रेसर में 1170सीसी का दमदार बॉक्सर इंजन लगाया गया है। यह इंजन कंपनी की BMW आर 9 टी में भी लगाया गया है। इंजन 110 बीएचपी पावर और 116 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस बाइक में कई हाई-एंड पार्ट्स लगाए गए हैं जिनमें एल्युमीनियम फ्यूल टैंक, टैलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है।

इस बाइक के ब्रेक्स की बात करें तो बाइक में रैगुलर फोर-पॉट क्लिपर ब्रेक लगाया गया है। इसके साथ ही बाइक में मॉडर्न इलैक्ट्रिक फीचर्स भी दिए गए हैं जिनमें BMW ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एंटी-लॉक ब्रेक्स शामिल हैं।

इस बाइक को हाफ-फायरिंग फ्रेम में बनाया गया है। इसके साथ ही कैफे रेसर स्टाइल देने के लिए इसमें रियर सीट फुटपैग्स लगाए गए हैं। BMW आर 9 टी रेसर को कंपनी की मोटोस्पोर्ट पेंट स्कीम से रेट्रो थीम दिया गया है।

बाकी BMW बाइक्स के जैसे ही यह बाइक भी पूरी तरह विदेश में बनाई गई है जो भारत में बेची जा रही हैं। BMW आर 9 टी को टक्कर देने के लिए ट्रायम्फ की थ्रक्सटन आर बाजार में मौजूद है और यह बाइक BMW आर 9 टी रेसर से लगभग 6 लाख रुपए सस्ती है। ट्रायम्फ थ्रक्सटन आर की भारत में एक्सशोरूम कीमत 11.27 लाख रुपए है।

Next Story