Archived

क्या आपने भी देखा 1000, 350 और 5 रुपए के नए नोट, जानिए क्या है इनकी सच्चाई

Vikas Kumar
16 March 2018 1:45 PM GMT
क्या आपने भी देखा 1000, 350 और 5 रुपए के नए नोट, जानिए क्या है इनकी सच्चाई
x
इन दिनों सोशल मीडिया पर 1000, 350 और 5 रुपए के नए नोट की फोटो तेजी से शेयर हो रही है। ये फोटो सही हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है।

नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर 1000, 350 और 5 रुपए के नए नोट की फोटो तेजी से शेयर हो रही है। ये फोटो सही हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है। आपने भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे नए नोटों को देखा होगा।

इन नोटों के बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी इस बात की अभी तक कोई पुष्टी नहीं की है। RBI ने हाल में 200 और 10 रुपए के नए नोट जारी किए थे। इससे पहले 2000 रुपए, 500 रुपए, 200 रुपए और 50 रुपए के नए नोट जारी कर चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए नोट भले ही दिखने में असली लग रहे हों, लेकिन अभी तक RBI ने ऐसे नोट नहीं छापे हैं। फिलहाल 1000 और 350 रुपए के नए नोट जारी नहीं किए गए हैं। तो क्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह नोट सही हैं या फिर बिल्कुल नकली है। ऐसे जानिए 1000 और 350 रुपए के वायरल हो रहे नोटों की सच्चाई, आप भी आसानी से इस नोट को पहचान सकते हैं।

ये है वायरल हो रही नए नोटों की सच्चाई

दरअसल, 5 रुपए का नोट पूरी तरह से फर्जी है। आप देख सकते है 5 रुपए के नोट की जो तस्वीर वायरल की गई है वह दरअसल 50 रुपए का नया नोट है, आप अगर तस्वीर को ठीक से देखें तो आपको नजर आएगा कि 50 रुपए के नोट को 5 रुपए का नोट बनाने के लिए उसका शून्य मिटाया गया है। जिसकी वजह से 5 भी हल्का सा धुंधला हो गया है।

आपको ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि नोट में सबसे ऊपर साफ-साफ हिंदी में पचास रुपए लिखा हुआ है। दरअसल, बनाने वाले ने बड़ी सफाई से 50 के नोट से शुन्य हटाया है और इस नोट का रंग बदल दिया।

इसी तरह 20 रुपए के नोट में भी की गयीं है। इस नोट को जब आप ध्यान से देखेंगे, तो इसमें फोटोशॉप से किया हुआ काम साफ नजर आएगा। इसमें 2000 रुपए के नोट का रंग बदलकर और एक जीरो हटाकर इसे 20 रुपए का नोट बना दिया गया है। उसी तरह 1000 रुपए के नोट में भी नजर आता है। इसके अलावा किनारे पर लिखे 1000 में भी 1 उल्टा लिखा गया है।

अगर आप वायरल हो रहे नोटों को ध्यान से देखेंगे तो आपको नोटों की सच्चाई का पता चल जाएगा। ये सब किसी ने फोटोशॉप से किया है। इसलिए अगर आपको भी ऐसे फोटो व्हाट्सऐप या फेसबुक पर मिल रहे हैं, तो इन पर विश्वास मत कीजिए।

Next Story