
जल्द ही लांच होगी हुंडई की नई सेंट्रो, जानिए कीमत और क्या होगा इसमें खास

नई दिल्ली : हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai) अब जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई सेंट्रो को लांच करने की तैयारी में जुटी हुई है। हुंडई अपनी नई सेंट्रो के साथ एक बार फिर भारत में वापसी करने जा रही है।
हुंडई की नई सेंट्रो के कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 3.5 लाख रूपए हो सकती है। फिलहाल इसके कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी इस सेंट्रो को इसी साल दिवाली के आस-पास लांच कर सकती है।
माना जा रहा है कि हुंडई की नई सेंट्रो को इस साल 7 नवंबर 2018 को लांच किया जाएगा। नई सेंट्रो को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। लेकिन कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
लेकिन मीडिया में चर्चा है की इस में आई10 वाला 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जोकि 69 पीएस की पावर जेनेरेट करेगा। इसमें AMT का विकल्प भी दिया जा सकता है। नई जनरेशन सैंट्रो में टॉल-ब्वॉय स्टैंस को बरकरार रखा जाएगा।
पुराने मॉडल के मुकाबले कंपनी द्वारा नई जनरेशन हुंडई सैंट्रो में नया टचस्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल दिया जाएगा। नई जनरेशन हुंडई सैंट्रो को कंपनी के फ्लूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर होगी। वहीं माना जा रहा है हुंडई की नई सेंट्रो का मुकाबला मारुति सिलेरियो से होगा।




