- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दुनिया की 5 सबसे सस्ती एयरलाइंस में दो भारतीय एयरलाइंस भी हुई शामिल
नई दिल्ली : किफायती दर पर विमान सेवा देने वाली इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस अंतरराष्ट्रीय संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने वाले दुनिया की 5 सबसे सस्ती एयरलाइंस में शामिल हैं। ग्लोबल फ्लाइट प्राइसिंग रिपोर्ट के अनुसार सरकारी कंपनी एयर इंडिया की अधीनस्थ कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस सूची में दूसरे और इंडिगो 5वें स्थान पर है।
सूची में दो अन्य भारतीय एयरलाइंस भी शामिल हैं। इनमें जेट एयरवेज 12वें और उसके बाद एयर इंडिया 13वें स्थान पर है। यह रिपोर्ट मेलबर्न की यात्रा नियोजन साइट रोम 2 रियो ने तैयार की है। रिपोर्ट में प्रति किलोमीटर औसत लागत के आधार पर विभिन्न महाद्वीपों की 200 बड़ी एयरलाइंस की तुलना की गई है।
एयर एशिया एक्स शीर्ष पायदान पर है। मुख्य रूप से खाड़ी देशों और सिंगापुर को जोड़ने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की औसत लागत 0.08 डॉलर प्रति किलोमीटर और इंडिगो की 0.10 डॉलर प्रति किलोमीटर है। इंडिगो एयरलाइन भारतीय शहरों को खाड़ी देशों के अलावा बैंकॉक, कोलंबो और काठमांडू को जोड़ती है। सूची में सबसे ऊपर एयर एशिया एक्स की औसत लागत 0.078 डॉलर प्रति किलोमीटर है।
रोम 2 रियो की वेबसाइट पर उपलब्ध इस साल के पहले 2 महीनों में इकॉनमी श्रेणी के हवाई किरायों के आधार पर आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट को इसी महीने जारी किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक 5 सस्ती एयरलाइंस में चार एशिया की हैं। इंडोनेशिया एयर एशिया और प्राइमेरा एयर अन्य दो एयलाइंस हैं जो शीर्ष 5 में शामिल हैं।
इसके अलावा एतिहाद, रेयानएयर, क्वांटास, वाओ एयर और वर्जिन आस्ट्रेलिया शीर्ष 10 किफायती एयरलाइंस में शामिल हैं। शीर्ष 10 में ब्रिटेन या अमेरिका से एक भी एयरलाइंस शामिल नहीं है।