- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
हो जाएं सावधान! 500 रुपए में ऑनलाइन बिक रही है भारतीयों की बैंक डिटेल्स
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे इंटरनेशनल गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो भारतीयों के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और फोन नंबर व ईमेल आईडी जैसी निजी जानकारी महज 500 रुपए में ऑनलाइन बेचता था।
इसका मास्टरमाइंड लाहौर में बैठकर इस गैंग को ऑपरेट कर रहा था, जबकि पैसों का लेन-देन बिटक्वाइन के जरिए होता था। पुलिस के मुताबिक, ये हैकर्स बड़ी चालाकी से डेबिट और क्रेडिट कार्ड, ईमेल आईडी और फोन नंबर को ऑनलाइन सेल के जरिए बेच रहे थे।
पुलिस ने इस इंटरनैशनल गैंग से संबंध रखने वाले 2 गुर्गों को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक कर्मी को ग्राहक बनाकर उससे इंदौर की एक महिला के डेबिट कार्ड की डिटेल्स खरीदी और उसके बदले उसे बिटक्वाइंस में पेमेंट किया।
आरोपियों के महज एक कार्ड की डिटेल से पता चला है कि शातिर बदमाशों ने 15 से 20 लाख रुपए की खरीदी की हैं। दोनों से हुई पूछताछ में हुए खुलासे के बाद एमपी पुलिस भी हैरान है। दोनों ने बताया कि कुछ विदेशी अवैध ऑनलाइन वेबसाइट है जहां पर क्रेडिट व डेबिट कार्ड का डाटा खरीदा-बेचा जाता है। दोनों बदमाश वहां से 8 से 12 डॉलर यानी करीब 500 रुपए में डिटेल खरीदते थे और ऐसी वेबसाइट्स पर शॉपिंग करते थे जिसमें ओटीपी की जरूरत नहीं होती हैं।
दरअसल साइबर सेल पुलिस के पास एक बैंककर्मी जयकिशन गुप्ता ने शिकायत की थी की उसके बैंक कार्ड से अवैध ट्रांजेक्शन हुए है। जयकिशन गुप्ता द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया कि 28 अगस्त को उसके क्रेडिट कार्ड से अचानक 72,401 रुपए डेबिट हो गए। शिकायत के तुरंत बाद ही पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके बाद यह बड़ा खुलासा सामने आया।