- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
रिलायंस JIO का आइडिया मुकेश अंबानी का नहीं, जानिए उन्होंने खुद किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। टेलीकॉम मार्केट में जियो के आने के बाद कंपनियों में जबरदस्त होड़ मची हुई है।
इतना ही नहीं रिलायंस जियो ने दो साल में ही भारत को दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने वाला देश बना दिया है। दरअसल, मुकेश अंबानी ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान जियो का आइडिया कैसे आया इसके बारे में विस्तार से बताया है।
उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि रिलायंस जियो (Jio) का आइडिया किसी और ने नहीं बल्कि उनकी बेटी ईशा अंबानी ने दिया था। उन्होंने बताया कि बेटी ईशा ने साल 2011 में जियो का आइडिया दिया था।
उन्होंने बताया कि मेरी बेटी साल 2011 में येल यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान छुट्टियों में घर आई थी। इस दौरान वह कॉलेज का काम कर रही थी, उसे कॉलेज के असाइनमेंट सब्मिट करने थे। तब उसने कहा कि पापा हमारा इंटरनेट बहुत खराब है।
उन्होंने बताया कि ईशा और उसका जुड़वा भाई आकाश युवा हैं। यूथ जेनरेशन बेस्ट बनने के लिए बहुत इंतजार नहीं करना चाहती। इन्होंने ही मुझे यह मनवाया कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट वह तकनीक है जिससे भारत को दूर नहीं रखा जा सकता।
मुकेश अंबानी गुरुवार रात लंदन में रिलायंस इंडस्ट्रीज को 'ड्राइवर्स ऑफ चेंज' (Drivers of Change) अवॉर्ड मिलने के मौके पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि जियो के जरिए रिलायंस ने भारतीय टेलीकॉम मार्केट में 31 बिलियन डॉलर (करीब दो हजार करोड़ रुपये) का निवेश किया है।
उन्होंने कहा कि साल 2011 में इंडिया खराब कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहा था। तेज स्पीड वाले डाटा महंगा होने के कारण आम भारतीयों की पहुंच से दूर था। जियो ने बाजार में आकर सस्ती दर पर इंटरनेट डाटा दिया। हमने सितंबर 2016 में जियो को लॉन्च किया और आज यह सबसे बड़ा गेम चेंजर साबित हुआ। अंबानी ने कहा कि जियो (अफोर्डेबल डाटा) 2019 में भारत को लीडर बनाएगा।
गौरतलब है सितंबर 2016 में शुरू हुए रिलायंस जियो ने लॉन्चिंग के बाद ही बाजार में तहलका मचा दिया। इसके बाद दूसरी कंपनियों को अपना यूजर बेस बचाने के लिए प्राइसवार में उतरना पड़ा।