Archived

खुशखबरी: JIO ने शुरू किया अपना 'बैंक', अब घर बैठे मिलेंगे ये बड़े फायदे

Vikas Kumar
4 April 2018 8:45 AM GMT
खुशखबरी: JIO ने शुरू किया अपना बैंक, अब घर बैठे मिलेंगे ये बड़े फायदे
x
रिलायंस जियो (JIO) ने अपना पेमेंट बैंक (Jio Payment Bank) शुरू कर दिया है। जियो के पेमेंट बैंक की शुरुआत 4 अप्रैल यानी आज से हो गई है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने दी है।

नई दिल्ली : रिलायंस जियो (JIO) ने अपना पेमेंट बैंक (Jio Payment Bank) शुरू कर दिया है। जियो के पेमेंट बैंक की शुरुआत 4 अप्रैल यानी आज से हो गई है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने दी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज उन 11 आवेदकों में से है, जिन्हें अगस्त 2015 में पेमेंट बैंक की स्थापना की सैद्धान्तिक मंजूरी मिली थी। रिजर्व बैंक की अधिसूचना के मुताबिक, जियो पेमेंट बैंक ने 3 अप्रैल 2018 से भुगतान बैंक के रूप में परिचालन शुरू कर दिया है।

रिलायंस जियो अब बाकी कंपनियों को टक्कर देने आ गया है। टेलीकॉम इंडस्ट्री में जियो शुरुआत से ही बाकी कंपनियों को टक्कर देता आ रहा है। फ्री कॉल्स और फ्री इंटरनेट देकर उन्होंने कस्टमर्स को अपनी तरफ खींचा है।

टेलीकॉम इंडस्ट्री में भारती एयरटेल ने सबसे पहले नवंबर 2016 में अपनी मोबाइल बैंकिंग की शुरुआत की थी। पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने मई 2017 में शुरू किया था। पिछले साल फीनो पेमेंट बैंक लिमिटिड ने जून में शुरुआत की थी। बिड़ला ग्रुप ने आईडिया पेंमेंट बैंक ने इसी साल 22 फरवरी में इसकी शुरुआत की थी।

आपको बता दें, जियो के 12 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। जियो के पेमेंट बैंकिंग शुरू होने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि बाकी कंपनियों को अच्छी टक्कर देखने को मिलेगी। जियो पेमेंट बैंक से कई लोगों को फायदा मिलेगा।

जियो बैंक से घर बैठे मिलेंगे ये बड़े फायदे

* सबसे बड़ा फायदा ये हैं कि पेमेंट बैंक डेबिट डार्ड भी जारी कर सकता है।

* पेमेंट बैंक से कोई भी सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं।

* इसमें एक अकाउंट पर 1 लाख रुपये जमा कराने की सुविधा है।

* छोटी बिजनेस फर्म 5 से 6 कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट खोल सकती है।

आप जियो बैंक में ऐसे अकाउंट खोल सकते है। सबसे पहले आप जियो पेमेंट बैंक ऐप मोबाइल पर इंस्टॉल करें। इसके बाद अपने जियो नंबर से Signin करें। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और इसे लिंक करना होगा। इसके बाद अगर आपको डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड हो तो उसे अपडेट करें।

Next Story