Archived

सोना-चांदी हुआ सस्ता, अचानक एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट, जानिए आज के दाम

Vikas Kumar
20 April 2018 10:22 AM GMT
सोना-चांदी हुआ सस्ता, अचानक एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट, जानिए आज के दाम
x
सोना खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें। अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। सोने-चांदी के कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है।

नई दिल्ली : अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। सोना खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें। अक्षय तृतीया से बाद अचानक एक दिन में सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई है।

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच ऊंची कीमत पर जेवराती मांग कम होने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 240 रुपए लुढ़ककर 32,390 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 180 रुपए की गिरावट में 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

इससे पहले अक्षय तृतीया के दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। देश में अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। लेकिन सुस्त वैश्विक संकेतों के चलते पहले की अपेक्षा तेजी थोड़ी थम गई।

जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था, वैसा ही कारोबार अक्षय तृतीया पर हुआ। दिन ढलते ही सर्राफा की दुकानों और शोरूम में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। बाजार जानकारों की मानें तो अक्षय तृतीया के मौके पर कुल 350 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन में सोना हाजिर 4.30 डॉलर की गिरावट में 1,341 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सिंगापुर में सोना 0.18 फीसद की गिरावट के साथ 1344.80 डॉवर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.00 डॉलर लुढ़ककर 1,343.8 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

इसी तरह चांदी कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी भी 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 17.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में वैश्विक दबाव से अधिक ऊंची कीमत का असर है, जिसके कारण खुदरा ग्राहक जेवराती खरीद से कोताही बरत रहे हैं।

इससे पहले सोना बाजार में अक्षय तृतीया से पहले तेजी दिखाई दे रही थी। डिमांड बढ़ने से अक्षय तृतीया पर सोना की कीमतें 900 रुपए और बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी। जानकार तो यहां तक कह रहे थे कि सोना 33000 रुपए के भाव तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें:

सोना खरीदना हुआ महंगा, जानिए अब कितने का हो गया 10 ग्राम गोल्ड

OMG..बिना इंजन के 10 किलोमीटर दौड़ी यात्रियों से भरी ट्रेन और फिर..

OMG: ऐसा आया तूफान की उड़ गई एयरपोर्ट की छत, वीडियो हुआ वायरल

PHOTOS : गुजरात की ये तस्वीरें देखकर आप के उड़ जायेंगे होश OMG !

Next Story