शिक्षा

आज दोपहर 2 बजे जारी होगा सीबीएसई 12वीं परिणाम, ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

सुजीत गुप्ता
30 July 2021 6:15 AM GMT
आज दोपहर 2 बजे जारी होगा सीबीएसई 12वीं  परिणाम, ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
x

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी होगा। परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष 14.5 लाख छात्र पंजीकृत है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला तैयार किया गया है।

ऐसे देखें अपना रोल नंबर

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in 2021 पर जाएं।

'रोल नंबर फाइंडर' पर क्लिक करें।

कक्षा 12वीं का चयन करें और दिए गए स्थान में नाम, स्कूल कोड, अन्य विवरण दर्ज करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

सीबीएसई कक्षा 12 रोल नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

क्या है फॉर्मूला

10वीं और 11वीं के मार्क्स को 30-30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं कक्षा में परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। जो बच्चे परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें हालात सामान्य होने पर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। स्टूडेंट्स के कक्षा 10वीं के 5 में से बेस्ट 3 पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। 11वीं कक्षा के सभी थ्योरी पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीं में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म व प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स लिए जाएंगे।

12वीं कक्षा - यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री-बोर्ड एग्जाम की परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। इसका वेटेज 40 फीसदी होगा।

11वीं कक्षा - फाइनल एग्जाम में सभी विषयों के थ्योरी पेपर की परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। इसका वेटेज 30 फीसदी होगा।

10वीं कक्षा - प्रमुख 5 विषयों में से तीन विषयों के थ्योरी पेपर के परफॉर्मेंस के आधार पर मार्क्स मिलेंगे। पांच में से तीन विषय वे होंगे जिनमें स्टूडेंट का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा होगा। इसका वेटेज भी 30 फीसदी होगा।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story