Archived

अरे, किसको उल्लू बना रहे हैं आप...? देश इतना मूर्ख नहीं है....?

अरे, किसको उल्लू बना रहे हैं आप...? देश इतना मूर्ख नहीं है....?
x
सुरक्षा पर एक सटीक बात जिसको आप भी मानेगें सच

अरे, किसको उल्लू बना रहे हैं आप...? देश इतना मूर्ख नहीं है......आप डिफेंस में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की इजाजत दे चुके हैं। इससे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होता और, राफेल विमान आपने कितने में खरीदा, इसे देश की जनता को बता देंगे तो राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।


विदेशी हमारे सैन्य राज़ जान लें तो धंधा और देश की जनता जान ले तो सुरक्षा को खतरा....? भाई वाह ....... क्या खूब आप बोलते है। बेझिझक आपकी नजर में क्या सभी मुर्ख नजर आ रहे है जो आप कुछ भी बोलते रहो और हम मानते रहें।


भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है। पहले रूस से आयात करता था। हो सकता है कि अब अमेरिका व यूरोपीय देशों के अलावा चीन से भी हथियार खरीद रहा हो। इज़राइल तक अपने हथियार भारत को बेच रहा है।

आपकी सरकार भारत के सबसे ब़ड़े घोषित दुश्मन पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों को बेहद संवेदनशील पठानकोट एयरबेस का दौरा कराती है, तब राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में नहीं पड़ती।
देश को उल्लू समझ रखा है क्या?
अनिल द्विवेदी

Next Story