Archived

वाह रे मोदी तूने तो कमाल कर दिया

महेश झालानी
2 Jun 2018 4:11 AM GMT
वाह रे मोदी तूने तो कमाल कर दिया
x
पेट्रोल में एक पैसे की कमी होने पर देश मे जश्न मनाया गय। पूरे देश की ओर से सम्मान करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अनेक नेताओ ने माल्यार्पण कर मोदी के इस अभूतपूर्व कदम की सराहना की है ।
सरकार की ओर से इस अवसर पर आयोजित समारोह को अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने संबोधित किया। समारोह को संबोधित करते हुए हुए इमरती रानी ने कहाकि इसके दूरगामी परिणाम बड़े सुखद होंगे। इस कमी से उद्योग, कृषि और आम जनता को बेहद राहत मिलेगी। यह कमी और कमी उन लोगो के मुँह पर गहरा तमाचा है जो माननीय प्रधानमंत्री को फेकू, जुमलेबाज कहते थे। वैसे तो मोदी जी के आने के साथ ही अच्छे दिनों की शुरुआत होगई थी। लेकिन मूर्त रूप में अच्छे दिन को आज देखा जा सकता है।
एक संदेश में अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड ट्रम्प, रूस के ब्लादिमार पुतिन, राष्ट्रपति गोविंद राम कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सोनिया गांधी ने भी मोदी को बधाई दी है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब देश ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जो कार्य पिछले 60 साल में कांग्रेस नही कर पाई, मोदी ने करके देश के ऊपर बहुत बड़ा अहसान किया है। भक्त इतने प्रसन्न होकर आतिशबाजी कर रहे है जितनी खुशी मोदी के जितने पर हुई थी। कई भाजपा शासित प्रदेशों में भव्य समारोह आयोजित किये जाने की खबरे है। कई भक्त तो उत्साहित हो, अपने कपड़े उतारकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे है।
नोट : जो लोग मोदी जी को शुभकामना देना चाहते है, वे यहाँ व्यक्त कर सकते है। आपकी शुभकामना व्यक्तिशः मोदीजी तक पहुँचाई जाएगी।
Next Story