- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
हैवानियत! मिठाई का लालच देकर मासूम से रेप की कोशिश, फिर जिंदा कुएं में फेंका
मासूम के साथ हैवानियत की ऐसी घटना सामने आई है जिसे पढ़कर आप कांप जाएंगे। ये दर्दनाक घटना है छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है। जहां 4 साल की मासूम बच्ची के साथ कुकर्म और बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते गुरुवार को बच्ची की लाश गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक कुएं से बरामद कर ली गई थी।
घटना बिलासपुर के गौरेला में स्थित टिकरकला गांव की है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें 11 मार्च को बच्ची की गुमशुदगी कि शिकायत मिली थी। गौरेला के SDOP अभिषेक सिंह ने बताया कि टिकरकला गांव के रहने वाले शेर सिंह भैना की 4 साल की बेटी संजना 11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे लापता हो गई.।
परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब बच्ची की कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में बच्ची की गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज करवा दी। चार दिन बाद गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर निलगिरी में अनिल अग्रवाल के प्लॉट में स्थित कुएं से बच्ची की लाश बरामद हुई।
बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया तो पता चला कि उसकी मौत दम घुटने से हुई थी। बच्ची के गुप्तांग पर चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने 11 मार्च को बच्ची को गांव के ही रहने वाले 23 वर्षीय युवक सहिपत के पीछे-पीछे जाते देखा था।
पुलिस ने जब सहिपत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पहले तो वह जुर्म से इनकार करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने मिठाई खिलाने का लालच देकर बच्ची को फुसलाया था और अपने साथ निलगिरी लेकर चला गया था।
वहां ले जाकर उसने बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन बच्ची जब काफी चीखने-चिल्लाने और जोर-जोर से रोने लगी तो उसने बच्ची के गुप्तांग को जख्मी कर दिया और जिंदा बच्ची को कुएं में फेंक दिया।
हैरानी वाली बात यह है कि सहिपत पहले भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दे चुका था। 2015 में उसने गांव की ही एक 8 साल की बच्ची को फुसलाकर गांव से बाहर ले जाकर रेप किया था और उसकी हत्या कर दी थी। लेकिन उस मामले में सबूतों के अभाव में वह छूट गया था।