Archived

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पुलिस पार्टी की गाड़ी पर किया हमला, 2 जवान शहीद 5 घायल

Arun Mishra
9 April 2018 12:04 PM GMT
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पुलिस पार्टी की गाड़ी पर किया हमला, 2 जवान शहीद 5 घायल
x
जवानों से भरी बस को आईईडी ब्लास्ट कर नक्सलियों ने उड़ दिया है?
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर के तुमनार औऱ कुवेनार के बीच नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को अपना निशाना बनाया है। जवानों से भरी बस को आईईडी ब्लास्ट कर नक्सलियों ने उड़ दिया है। इसमे दो जवान शहीद हो गए है। इसके अलावा 5 जवान घायल भी है।
साउथ बस्तर डीआईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टी की है। नक्‍सलियों ने डीआरजी के जवानों को निशाना बनाया है। घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्‍पताल लाया गया है।
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजापुर दौरा प्रस्तावित है। इसका विरोध नक्सली कर रहै है। आज सुबह से ही नक्सलियों ने बैनर-पर्चे विरोध में फेंके थे।
Next Story