दिल्ली

आइए जानते है, कब मिलेगी उत्तर भारतीयों को भीषण गर्मी से राहत।

Gaurav Maruti
10 May 2022 4:21 PM GMT
आइए जानते है, कब मिलेगी उत्तर भारतीयों को भीषण गर्मी से राहत।
x
भीषण गर्मी ने लोगो का किया बुरा हाल, पूरा उत्तर भारत गर्मी से बेहाल।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे वहा रहने वाले लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अभी दिनचर्या के कामों को करने के लिए बाहर निकलने के लिए मजबूर हैं। बता दे की १४ मई तक इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है उसके बाद जो तापमान में गिरावट रहेगी वह २४ मई तक जारी रहेगी।

११ से १४ मई तक इन शहरों में रहने वालो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। जिसके बाद तापमान में गिरावट होगी जो २४ मई तक रहेगी उसके बाद फिर एक बार तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग की ओर से लोगो को गर्मी से बचने की सलाह दी गई है और जरूरत होने पर ही घर से निकलने के लिए कहा गया है, अगर जरूरत ना हो तो घर से बाहर ना निकले। पानी पीते रहे जिससे शरीर में पानी का तापमान कम ना हो।

१३ मई के बाद राजस्थान के अलावा देश में कहीं भी लू चलने के आसार नहीं है। लू से बचने के लिए भी मौसम विभाग ने निर्देश जारी किए है। देश में सबसे पहले मानसून केरल में पहुंचता है, १ जून तक केरल में मानसून पहुंच जाएगा ऐसा मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। हालांकि देश में मानसून का आना तभी माना जाता है, जब वह केरल में आता है। उस लिहाज से देशवासियों को जून तक का इंतजार करना पड़ेगा।


Next Story