दिल्ली

जानिए काजोल से कैसे दूर हुए थे उनके बॉयफ्रेंड ,अजय देवगन ने दी थी यह टिप्स

Smriti Nigam
16 May 2023 4:34 PM GMT
जानिए काजोल से कैसे दूर हुए थे उनके बॉयफ्रेंड ,अजय देवगन ने दी थी यह टिप्स
x
बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन और चुलबुल अभिनेत्री काजोल की जोड़ी लाखों में 1 जोड़ी है।

बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन और चुलबुल अभिनेत्री काजोल की जोड़ी लाखों में 1 जोड़ी है इसने बॉलीवुड इंडस्ट्री का पावर कपल भी कहा जाता है। इन दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं लेकिन आज भी यह दोनों साथ में काफी खुश नजर आते हैं।

दोनों के बीच आज भी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलती है। आपको बता दें कि जब पहली बार काजोल अजय देवगन से मिली थी तो काजोल की जिंदगी में कोई और था और वह उसे डेट कर रही थी।इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया।

काजोल और अजय देवगन आज के समय में बी टाउन के सबसे ज्यादा आदर्श जोड़ी माने जाते हैं। इन दोनों की शादी को आज 25 साल हो गए हैं।काजोल और अजय देवगन फिल्म हलचल मूवी में एक साथ नजर आए थे और उसके बाद ही इनका अफेयर भी शुरू हो गया था।

हलचल के सेट से ही दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे और इसके बाद इन दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इस कपल ने वर्ष 1999 में शादी की थी। लेकिन शायद ही कोई यह बात जानता होगा कि काजोल अजय देवगन से मिलने से पहले किसी और को डेट कर रही थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया उन्होंने अपने और अजय देवगन की लव स्टोरी के बारे में भी बात की।

उन्होंने बताया कि किस तरह से दोनों एक दूसरे के करीब आए। काजोल ने बताया कि फिल्म हलचल के सेट पर मेरा शॉट रेडी हुआ तो मैंने पूछा कि मेरा हीरो कहां है। किसी ने अजय की तरफ इशारा किया। अजय एक कोने में बैठे थे। लेकिन मैं उनसे पहले ही 10 मिनट तक बात कर चुकी थी और मैंने उनसे अपने बॉयफ्रेंड की बुराइयां की थी।

बस फिर यहीं से पहली बार दोनों ने एक दूसरे से बात करनी शुरू की थी और फिर दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह सेट पर अक्सर उनसे अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करती थी और उनसे एडवाइज भी लेती थी।इस तरह अजय देवगन और काजोल एक दूसरे के गहरे दोस्त भी बन गए थे

इन दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई की अभिनेत्री काजोल अजय देवगन से हर छोटी मोटी बात शेयर करने लगी थी।

काजोल बताती है कि वह हमेशा ही अपने रिलेशनशिप को लेकर अजय देवगन से राय लेती थी क्योंकि उस समय वह किसी और को डेट कर रही थी।

हालांकि काजोल का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चला और वह अपने बॉयफ्रेंड से दूर हो गई।वहीं अजय और काजोल समय के साथ एक दूसरे के करीब आने लगे। काजोल बताती हैं कि हम दोनों साथ घूमने लगे, डिनर जाने लगे और पूरी दुनिया से अलग हो गए।

Next Story