लाइफ स्टाइल

भोजपुरी इंडस्ट्री में मची सनसनी विदेश जाकर पवन सिंह और अक्षरा सिंह कर रहे हैं रोमांस, लोग हुए हैरान

Anshika
4 April 2023 10:40 AM GMT
भोजपुरी इंडस्ट्री में मची सनसनी विदेश जाकर पवन सिंह और अक्षरा सिंह कर रहे हैं रोमांस, लोग हुए हैरान
x
जैसा कि सभी जानते हैं कि आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री किसी बॉलीवुड इंडस्ट्री से कम नहीं है. भोजपुरी म्यूजिक को भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना कि बॉलीवुड मूवी के गानों को पसंद किया जाता है.

जैसा कि सभी जानते हैं कि आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री किसी बॉलीवुड इंडस्ट्री से कम नहीं है. भोजपुरी म्यूजिक को भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना कि बॉलीवुड मूवी के गानों को पसंद किया जाता है. भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग पहले बिहार में ही होती थी लेकिन अब भोजपुरी गानों और फिल्मों की शूटिंग विदेशों में होती है. पहले भोजपुरी फिल्में कम बजट की बनती थी लेकिन अब इन फिल्मों को और इनके स्टैंडर्ड को और बढ़ाने के लिए डायरेक्टर फिल्मों पर खर्चा करने को तैयार हो गए हैं.

अब एक वीडियो सामने आ रहा है जो काफी वायरल हो रहा है और यह वीडियो विदेश में शूट किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह दिखाई दे रहे हैं जो काफी रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं। दोनों का यह गाना काफी पुराना है लेकिन फिर भी इसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। दोनों की जोड़ी और उनके बीच की कैमिस्ट्री लोगों को आज भी पसंद है लेकिन अब यह कपल साथ में फिल्में नहीं करता है और ना ही साथ में दिखाई देता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षरा सिंह ने शार्ट ड्रेस पहनी हुई है

पवन सिंह का यह गाना लॉकर में जवानी एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह अक्षरा सिंह को अपनी गोदी में उठा कर रोमांस कर रहे हैं। इस गाने के गायक पवन सिंह और अक्षरा सिंह है जबकि इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। यह फिल्म मां तुझे सलाम मूवी का है। इस फिल्म में पवन सिंह मधु शर्मा,अक्षरा सिंह सुरेंद्र पाल सिंह एवं भूमिका में नजर आए थे। अब तक इस गाने को 23 करोड फिर ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को यशी म्यूजिक नाम की यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी हमेशा से ही पसंद की जाती है दोनों के बीच के अफेयर की खबरें भी बहुत ज्यादा उड़ी थी दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे लेकिन पवन सिंह ने अचानक से ज्योति सिंह से शादी कर ली जिसके बाद पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रास्ते अलग-अलग हो गए इसके बाद अक्षरा सिंह काफी डिप्रेशन में भी आ गई थी और भोजपुरी दर्शक भी काफी दुखी हुए थे

Next Story