- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
एनसीआर में रहने वाले बिहार के लोग एक दिन काम न करें तो दिल्ली ठहर जायेगी - नीतीश कुमार
शिव कुमार मिश्र
10 Dec 2017 4:54 PM GMT
x
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार (10 दिसंबर) को यहां कहा कि शराब पर प्रतिबंध लगाना धर्मनिरपेक्षता का सबसे बड़ा उदाहरण है और उन्होंने कांग्रेस व वाम दलों से अपने राज्यों में इस तरह की घोषणा करने का आग्रह किया. तालकटोरा स्टेडियम में जनता दल (यूनाइटेड) की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, "सभी धर्मो -हिंदू, इस्लाम, जैन, सिख व बौद्ध- में शराब पीने को बुरा कहा गया है. चूंकि वे धर्मनिरपेक्षता के बारे में बहुत ज्यादा बातें करते हैं, इसलिए मैं कांग्रेस व वाम दलों से पूछना चाहता हूं कि वे अपने शासित राज्यों में शराब पर प्रतिबंध की बात क्यों नहीं करते. वे इसके खिलाफ अभियान क्यों नहीं चलाते."
नीतीश कुमार जद (यू) के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पटना में एक सभा के दौरान कुछ महिलाओं द्वारा राज्य में शराब पर प्रतिबंध का आग्रह किए जाने की बात को याद किया. उन्होंने कहा, "मैंने उनसे वादा किया था कि यदि बिहार में मेरी सरकार सत्ता में आती है, तो मैं ऐसा करूंगा." उन्होंने कहा कि शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए बहुत साहस की जरूरत है, जिसे बिहार में अप्रैल 2016 में किया गया.
बिहारी प्रवासियों के राज्य से बाहर रहने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भारतीय नागरिक हैं और भारतीय संविधान के अनुसार वे भारत में कहीं भी रह सकते हैं और आजीविका कमा सकते हैं. नीतीश कुमार ने कहा, "दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोग एक दिन काम करना बंद कर दें तो शहर में ठहराव आ जाएगा."
जद (यू) नेता ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के आधार को बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, "यहां अवसर होने से लाखों बिहार के लोग यहां रहते व कार्य करते हैं." उन्होंने कहा, "पार्टी नेताओं को दिल्ली की खस्ताहाल कॉलोनियों में रह रहे लोगों की समस्याओं को उठाना चाहिए, जिनमें पानी या बिजली की दिक्कत है." उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "मैंने दिल्ली के कुछ इलाकों का दौरा किया और वहां की स्थितियां देख कर स्तब्ध हूं. बिहार के गांवों की हालत इनसे बेहतर है."
आईएएनएस
शिव कुमार मिश्र
Next Story