Archived

रेलवे कर्मचारियो को मिलेगा 78 दिन का बोनस, कैबिनेट ने दी मंजूरी

आनंद शुक्ल
20 Sep 2017 10:28 AM GMT
रेलवे कर्मचारियो को मिलेगा 78 दिन का बोनस, कैबिनेट ने दी मंजूरी
x
रेलवे की तरफ से यात्रियों को हाल ही में फेस्टिव स्पेशल ट्रेन का तोहफा देने का ऐलान किए जाने के बाद अब रेल कर्मचारियों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब रेलवे के कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा।

नई दिल्ली: कैबिनेट की बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मीडिया से कहा कि रेलवे के अराजपत्रित कर्मचारियों को उत्पादकता लिंक्ड 78 दिन का बोनस देने का सरकार ने निर्णय लिया गया है। रेलवे की तरफ से यात्रियों को हाल ही में फेस्टिव स्पेशल ट्रेन का तोहफा देने का ऐलान किए जाने के बाद अब रेल कर्मचारियों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब रेलवे के कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा। कैबिनेट को इसे लेकर एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। इसी के साथ रेलवे के कर्मचारियों को बोनस मिलने का रास्ता भी साफी हो गया है।

रेलवे ने यह तोहफा लगातार छठे साल अपने कर्मचारियों को दिया है। इस बोनस की घोषणा बुधवार की कैबिनेट की बैठक के बाद की गई है। यह मीटिंग पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई थी। यह बोनस दशहरा से पहले ही रेलवे के करीब 12 लाख कर्मचारियों को दिया जाएगा। कर्मचारियों को कुल 2000 करोड़ रुपए बोनस दिया जाएगा।

त्योहारी सीज़न में चलेगी 4000 ट्रेने

पिछले साल इस त्योहारी सीजन में 3,800 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ और भी अधिक बढ़ेगी तो प्लेटफॉर्म टिकट बेचने रोक दिए जाएंगे और फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल भी कम कर दिया जाएगा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि इस साल 4000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए चलाई जाएंगी।

Next Story