दिल्ली

चाणक्य नीति के अनुसार स्त्रियों में पुरुषों की तुलना में यह गुण होते हैं ज्यादा

Anshika
2 May 2023 12:26 PM GMT
चाणक्य नीति के अनुसार स्त्रियों में पुरुषों की तुलना में यह गुण होते हैं ज्यादा
x
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य देश के महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिक के थे। जिन्होंने सैकड़ों वर्ष पहले ऐसी बातें लिखी जो लोगों के निजी जीवन से संबंध रखती हैं।

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य देश के महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिक के थे। जिन्होंने सैकड़ों वर्ष पहले ऐसी बातें लिखी जो लोगों के निजी जीवन से संबंध रखती हैं उनकी यह बातें आज भी अगर इंसान अपनी जिंदगी में उतार ले तो वह निश्चय ही सफलता की ओर बढ़ सकता है।

उन्होंने अपने नीति शास्त्र में स्त्री और पुरुषों के गुण और अवगुण के बारे में भी बताया है। उन्होंने बताया है कि महिलाओं में कुछ ऐसे गुण होते हैं जिन्हें पुरुष कभी भी मात नहीं दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि स्त्रियों के वे गुण कौन से हैं।

ज़्यादा हिम्मती होती हैं महिलाएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्रियां पुरुषों की तुलना में ज्यादा हिम्मती होती है। वह समय के साथ हार नहीं मानती है और संकट के समय वह झुकती भी नहीं है। बल्कि वह हर समस्या का डटकर मुकाबला करती हैं। वह पुरुषों की तुलना में 6 गुना ज्यादा साहसी भी होती हैं

ज़्यादा समझदार होती हैं

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा समझदार भी होती हैं ।वह काफी सुलझी हुई भी होती है और वह गंभीर स्थिति को अपनी समझदारी से संभालना भी जानती हैं। ऐसे में स्त्रियां कभी अपना साहस नहीं खोती हैं ।उनमें परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता भी होती है। ऐसे में जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती रहती है वह और समझदार होती जाती हैं।

अति भावुक होती हैं

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों में भावुकता भी बहुत ज्यादा होती है ।स्त्रियां ममतामई होती है और पुरुषों की तुलना में ज्यादा भावात्मक भी होती हैं। ऐसे में उनकी कमजोरी नहीं बल्कि अंदरूनी ताकत भी होती है जिसके बावजूद वह खराब से खराब हालात को अच्छा बनाए रखती है।

ज़्यादा भूख लगती है उन्हें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों को पुरुषों की तुलना में भूख भी ज्यादा लगती है। इसकी वजह यह है कि उनकी शारीरिक संरचना ही इस प्रकार की होती है जिसके चलते उन्हें फिट रहना पड़ता है और फिट रहने की वजह से उन्हें भूख भी ज्यादा लगती है। उन्हें अपने काम को करने के लिए ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है । यही वजह है कि स्त्रियों को भरपेट और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों में कुछ अवगुण भी बताए हैं

आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं की हथेली चपटी होती है उन्हें कभी भी जीवन में सुख नहीं मिलता है और वह हमेशा धन से भी वंचित रहती हैं। वहीं जिन महिलाओं की आंखें पीली होती हैं उनका स्वास्थ्य कभी अच्छा नहीं रहता है जबकि ग्रे कलर की आंखों वाली महिलाएं हमेशा से अच्छी मानी जाती हैं।

अगर किसी महिला के कान में बाल है तो वह घर में दुख की वजह बनेगी। इसके अलावा बाहर निकले हुए बड़े दांत वाली महिला भी जीवन में हमेशा दुखों से घिरी रहती है.जिन महिलाओं के पैर की उंगली अंगूठे से अधिक लंबी होती है, ऐसी महिलाएं स्वभाव से बहुत क्रोधी होती हैं और उन पर नियंत्रण पाना बहुत कठिन होता है.

Next Story