Archived

दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिंदर सच्चर का 94 साल की उम्र में निधन

Vikas Kumar
20 April 2018 11:05 AM GMT
दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिंदर सच्चर का 94 साल की उम्र में निधन
x
दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिंदर सिंह सच्चर का शुक्रवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें दो हफ्ते पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिंदर सिंह सच्चर का शुक्रवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें दो हफ्ते पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

न्यायमूर्ति सच्चर 94 वर्ष के थे। उनके परिवार के एक मित्र ने बताया, 'न्यायमूर्ति सच्चर का निधन दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उनका बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों का इलाज चल रहा था।' न्यायमूर्ति सच्चर को इस सप्ताह के आरंभ में राजधानी के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्यायमूर्ति सच्चर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। अपने शोक संदेश में सीएम नीतीश ने कहा कि जस्टिस राजिंदर सच्चर प्रसिद्ध कानूनविद, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा के पुरोधा थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

आपको बता दें सच्चर का जन्म 22 दिसंबर 1923 को हुआ था। न्यायमूर्ति सच्चर पूर्ववर्ती संप्रग सरकार द्वारा मुसलमानों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष थे। न्यायमूर्ति सच्चर छह अगस्त, 1985 से 22 दिसंबर, 1985 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे थे।

Next Story