Archived

अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का मालिक एयरपोर्ट इलाके से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था!

Arun Mishra
22 May 2018 5:21 AM GMT
अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का मालिक एयरपोर्ट इलाके से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था!
x
सांकेतिक तस्वीर
आपको बता दें इस पर नोएडा, दिल्ली में फोर्जरी के कई मामले दर्ज हैं।
नोएडा : चीटिंग के केस में वांछित अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का मालिक विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आईजीआई एयरपोर्ट इलाके से पकड़ा गया। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। उसे क्राइम ब्रांच, दिल्ली EOW विंग ने अरेस्ट किया है। आपको बता दें इस पर नोएडा, दिल्ली में फोर्जरी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक पिछले साल बाराखंबा रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। इस केस में वह वांटेड था। हालांकि, ये मामला आर्थिक अपराध शाखा के पास है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी एयरोसिटी होटल में ठहरा हुआ है। इस सूचना के बाद उसे पकड़ लिया गया। गौतमबुद्ध नगर और नोएडा में भी इसके खिलाफ चीटिंग के केस दर्ज हैं।
नोएडा पुलिस कल ट्रांजिट रिमांड की अप्लाई करेगी। विकास गुप्ता की ट्रांजिट रिमांड की अप्लाई करेगी। विकास गुप्ता ने बायर्स के अरबों रुपये लूटे थे। लूट के बाद विदेश भागने की तैयारी कर रहा था।

कंपनी पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हजारों खरीददारों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। कंपनी ने बीते समय में बड़े स्तर पर 11 प्रोजेक्ट शुरू किए थे। जिनमें से 8 नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में थे।

विकास गुप्ता के अलावा जिन तीन निदेशकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था उनके नाम अतुल गुप्ता, अवधेश गोयल और रजनीश मित्तल हैं। तीनों इस समय तिहाड़ जेल में मौजूद हैं।
Next Story