Archived

दिल्ली : रिहायशी कॉलोनी में महिलाओं के सामने खोल देता था पैंट, चलाता था पॉर्न क्लिप! अब हुआ गिरफ्तार

Arun Mishra
17 April 2018 5:15 AM GMT
दिल्ली : रिहायशी कॉलोनी में महिलाओं के सामने खोल देता था पैंट, चलाता था पॉर्न क्लिप! अब हुआ गिरफ्तार
x
सांकेतिक तस्वीर
कॉलोनी में कभी महिलाओं के सामने पैंट खोल देता है, तो कभी किसी महिला के सामने जाकर पॉर्न क्लिप चला देता है?
नई दिल्ली : ताइक्वांडो टीचर के लड़कियों के सामने हस्तमैथुन की घटना सामने आने के बाद इसी तरह का एक और मामला वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना इलाके में सामने आया है। कनॉट प्लेस के एक बिजनसमैन पर आरोप है कि वह राजौरी गार्डन इलाके की रिहायशी कॉलोनी में कभी महिलाओं के सामने पैंट खोल देता है, तो कभी किसी महिला के सामने जाकर पॉर्न क्लिप चला देता है।
बिजनसमैन ने कुछ ही दिनों में 15 से अधिक महिलाओं के साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया। आरोप है कि शुरुआत में कुछ महिलाओं ने राजौरी गार्डन थाने में शिकायत की तो उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। एक के बाद एक करीब 15 महिलाएं सामने आ गईं तो पुलिस ने आरोपी बिजनसमैन के खिलाफ छेड़छाड़, महिलाओं के सामने अश्लील और भद्दे इशारे करने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। इस मामले में सोमवार को भी एक महिला ने उनसे मुलाकात की थी। उनसे कहा गया है कि अगर आगे भी इस तरह की समस्या पैदा होती है तो वह सीधे उनसे शिकायत करें।
पीड़ितों का कहना है कि करीब 50 साल का आरोपी राजौरी गार्डन में रहता है। वह अकसर शराब पीने के बाद इस तरह की हरकतें करता है। अधिकतर वारदात उसने महिलाओं के साथ की हैं। इसमें कुछ मामलों में उसने शराब पीने के बाद सड़क पर जाती महिलाओं से कहा-'आ जा मेरी गाड़ी में बैठ जा'। इसके अलावा, हर रात वह सरेआम शराब पीता था।
इलाके के लोगों का कहना है कि वह बिजनसमैन की हरकतों से इतना अधिक परेशान हो चुके थे कि पुलिस के पास जाने के अलावा उनके पास और कोई रास्ता नहीं बचा था। पुलिस शिकायत करने वाली महिलाओं का धारा-164 के तहत बयान दर्ज कराना चाहती है।
NBT
Next Story