Archived

पुलिस से बचकर भाग रहा था कुख्यात लुटेरा, छत से कूदते वक़्त खुला तौलिया - और फिर...

Arun Mishra
22 May 2018 9:41 AM GMT
पुलिस से बचकर भाग रहा था कुख्यात लुटेरा, छत से कूदते वक़्त खुला तौलिया - और फिर...
x
दिल्ली में एक कुख्यात बदमाश अपने तौलिये के कारण पुलिस के फंदे में फंस गया।
दिल्ली : दिल्ली में एक कुख्यात बदमाश अपने तौलिये के कारण पुलिस के फंदे में फंस गया। जी हां, यहां वेस्ट दिल्ली पुलिस एक कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई थी। पुलिस की सूचना मिलते ही बदमाश दूसरी मंजिल से नीचे कूदने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे मना किया लेकिन वह कूद पड़ा और नीचे गिरते ही उसका तौलिया खुल गया। दिलचस्प यह कि बदमाश ने उस वक्त तौलिये के अलावा और कुछ नहीं पहना हुआ था। ऐसे में पुलिस ने उसे धर दबोचा।
मामला वेस्ट दिल्ली के इंद्रपुरी थाना इलाके का है। डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम वीरेंद्र उर्फ कालू (30) है। यह इंद्रपुरी झुग्गियों में रहता है। इसके खिलाफ लूट के 31 मामले दर्ज हैं। इलाके का घोषित अपराधी है। इसे गिरफ्तार करने के लिए छह महीने पहले गैर जमानती वॉरंट तक जारी हुआ है, लेकिन यह पकड़ में नहीं आ पा रहा था।
17 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश अपने घर पर है। इंद्रपुरी थाने की पुलिस टीम इसे पकड़ने गई। पुलिस के मुताबिक बदमाश घर में केवल तौलिया लपेटकर लेटा हुआ था। पुलिस के आने भनक लगते ही यह घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। यहां से इसने नीचे कूदने की कोशिश की। पुलिस टीम ने इसे ऐसा करने से काफी मना किया और कहा कि चोट लग सकती है। यह दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। इस दौरान इसका तौलिया खुल गया।
शरीर पर और कपड़े ना होने की वजह से लोगों ने समझा कि पुलिस ने इसके कपड़े उतार दिए। किसी ने इसका विडियो भी बना लिया था। इस विडियो में दिख रहा है कि पुलिस उसे अंडरवेयर देने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह भागने की कोशिश में था। पुलिस जिप्सी तक वह बिना कपड़ों के ही गया, फिर उसे कपड़े पहनाए गए।
Next Story