Archived

तीन साल बाद भी सभी के दिलों में लोकप्रियता बनाएं है पीएम मोदी, सर्वे में हुआ खुलासा...

आनंद शुक्ल
16 Nov 2017 8:39 AM GMT
तीन साल बाद भी सभी के दिलों में लोकप्रियता बनाएं है पीएम मोदी, सर्वे में हुआ खुलासा...
x
पीएम नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता संभाले तीन साल से अधिक का वक्त हो चुका है, लेकिन अब भी उन पर लोगों का भरोसा कायम है। यही नहीं देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी लोग संतुष्ट दिखते हैं।

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता संभाले तीन साल से अधिक का वक्त हो चुका है, लेकिन अब भी उन पर लोगों का भरोसा कायम है। यही नहीं देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी लोग संतुष्ट दिखते हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल के तीन सालों में भले ही हनीमून पीरियड खत्म हो गया है, लेकिन उनके प्रति जनता के भरोसे में बहुत गिरावट नहीं आई है। तकरीबन 10 में से 9 भारतीयों ने नरेंद्र मोदी के प्रति सकारात्मक राय रखी है, जबकि 2015 में यह आंकड़ा 10 में से 7 का था।

21 फरवरी से 10 मार्च के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 88 प्रतिशत के आंकड़े के साथ मोदी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (58 प्रतिशत) पर 30 अंकों, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (57 प्रतिशत) पर 31 अंकों जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (39 प्रतिशत) पर 49 अंकों की बढ़त मिली हुई है। सर्वेक्षण के अनुसार दक्षिणी राज्यों - आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना तथा पश्चिमी राज्यों - महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में दस में से कम से कम नौ भारतीयों में प्रधानमंत्री को लेकर सकारात्मक रुख था।

इसी तरह पूर्वोत्तर राज्यों - बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तथा उत्तरी राज्यों - दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हर दस में से आठ लोगों का ऐसा ही रुख था। प्यू ने बताया कि हर दस में से आठ लोगों ने कहा कि आर्थिक दशाएं अच्छी हैं। ऐसा महसूस करने वाले लोगों में 2014 के चुनाव के ठीक पहले से 19 फीसदी बढ़े हैं। अर्थव्यवस्था को बहुत अच्छा बताने वालों आंकड़े में पिछले तीन साल में तीन गुनी वृद्धि हुई है। प्यू ने कहा कि कुल मिलाकर हर दस में से सात भारतीय देश में चल रही चीजों को लेकर संतुष्ट है।

Next Story