Archived

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, शिमला से दिल्ली वापस लौटीं

Vikas Kumar
23 March 2018 5:41 AM GMT
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, शिमला से दिल्ली वापस लौटीं
x
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फिर से अचानक तबीयत खराब हो गई हैं। उनकी तबीयत खराब होती देख उन्हें देर रात चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फिर से अचानक तबीयत खराब हो गई हैं। उनकी तबीयत खराब होती देख उन्हें देर रात चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली लाया जा रहा है।

दरअसल सोनिया को बृहस्पतिवार की देर रात सवा 11 बजे चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। जांच के बाद उन्हें तड़के सुबह ढाई बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब उनकी स्थिति सामान्य है। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

बता दें सोनिया गांधी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ शिमला में निर्माणाधीन बंगले का निरीक्षण करने पहुंची थी। प्रियंका ने यह घर अमेरिका में बसे सतीश कुमार सूद और सतिंदर सूद से 2007 में खरीदा था। साढ़े 3 बीघा में फैला यह जमीन 8 हजार की फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

बताया जा रहा है यहां अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात को तबीयत खराब होने पर चंडीगढ़ पीजीआई लाया गया। वह पिछले दो दिन से बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला शहर से 13 किलोमीटर दूर स्थित छराबड़ा के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरी हुई थीं।

Next Story