दिल्ली

दिल्ली में बेकाबू BMW कार ने मारी टक्कर, 5 घायल, पूर्व विधायक कर रहे थे ड्राइव, FIR दर्ज

Arun Mishra
7 Aug 2022 6:21 AM GMT
दिल्ली में बेकाबू BMW कार ने मारी टक्कर, 5 घायल, पूर्व विधायक कर रहे थे ड्राइव, FIR दर्ज
x
पुलिस ने थाने में आईपीसी की धारा 279/337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात एक बीएमडब्ल्यू (BMW Car Accident) कार ने दो बाहनों में टक्कर मार दी। सफेद BMW कार गीता कॉलोनी फ्लाईओवर में बुरी तरह सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू कार को एमपी का पूर्व निर्दलीय विधायक सुनील जैन चला रहा था। पुलिस ने थाने में आईपीसी की धारा 279/337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू कार ने एक वैगनआर कार और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में वैगनआर कार और स्कूटी सवार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू ने एक किआ सेल्टोस कार को भी टक्कर मारी, जिसने दूसरी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि हादसे का शिकार हुई सभी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 5 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।


Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story