Archived

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र छह से 10 अगस्त तक

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र छह से 10 अगस्त तक
x
आप सरकार ने आज छह अगस्त से दिल्ली विधानसभा का पांच दिन का मानसून सत्र बुलाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक बैठक में यह फैसला लिया गया।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा , '' दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र छह से 10 अगस्त तक चलेगा। '' पांच दिन के सत्र में भाजपा के विधायक राष्ट्रीय राजधानी में जलजमाव के मुद्दे पर आप सरकार पर हमला कर सकते हैं।
साथ ही उपराज्यपाल एवं दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों के टकराव के विषय पर हाल में आए उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर दोनों दलों के विधायक एक दूसरे को घेर सकते हैं।

Next Story