Archived

रोजे के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, क्या आप जानते हैं रमजान और रोजे से जुड़ी ये खास बातें?

Arun Mishra
17 May 2018 5:17 AM GMT
रोजे के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, क्या आप जानते हैं रमजान और रोजे से जुड़ी ये खास बातें?
x
रोजा तो बहुत-से लोग रखते हैं, लेकिन इससे जुड़े नियमों का पालन करने के बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है। यहां जानिए, रोजे से जुड़े जरूरी नियम…
रमजान का महीना केवल इबादत करने के लिए ही नहीं बल्कि अपनी बुरी आदतों पर काबू करने के लिए भी पाक होता है। रोजा तो बहुत-से लोग रखते हैं, लेकिन इससे जुड़े नियमों का पालन करने के बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है। यहां जानिए, रोजे से जुड़े जरूरी नियम…
1. रोजा खोलने से पहले पाप है यह-
रमजान के महीने में जब तक रोजा इफ्तार नहीं किया जाता तब तक खाने की बात करना तो दूर इस बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।
2. त्याग का महीना है रमजान-
वैसे तो बुरी आदतों से हमेशा ही दूर रहना चाहिए लेकिन इस पाक महीने में बुरी आदतों और लत से दूर रहने की सख्त हिदायत है।
3. ऐसा करने पर टूटा हुआ माना जाता है रोजा-
क्या आप जानते हैं कि रोजे के दौरान अगर कोई शख्स झूठ बोलता है, पीठ पीछे किसी की बुराई करता है या किसी की झूठी कसम खाता है तो उसका रोजा टूटा हुआ माना जाता है? जी हां, ऐसा ही है।
4. बुरी चीजों से रहना होता है दूर-
रमजान मन को साधने का महीना होता है। इसीलिए सख्त नियमों के द्वारा रोजेदार को हर बुरी चीज से दूर रहना होता है।
5. दान-पुण्य का पाक महीना-
दान और पुण्य का महीना होता है रमजान। इस दौरान गरीबों की यथासंभव मदद करनी चाहिए। जरूरतमंदों को उनकी जरूरत का सामान देकर सवाब कमाया जाता है।
6. मिलता है 70 गुना पुण्य-
धार्मिक आस्था है कि रमजान के महीने में जो भी नेक कार्य किए जाते हैं, उनका 70 गुना पुण्य मिलता है।
7. मांगे गुनाहों की माफी-
पूरे साल में आपसे जाने-अनजाने जो भी गुनाह हुए हैं उनके लिए इस महीने में माफी मांगी जाती है और आगे की बेहतर जिंदगी के लिए दुआ की जाती है।
Next Story