- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गुजरात बीजेपी की मांग,...
लाइफ स्टाइल
गुजरात बीजेपी की मांग, बैन हो फिल्म 'पद्मावती' - जानिए- क्या है वजह ?
Arun Mishra
2 Nov 2017 7:53 AM GMT
x
बीजेपी चाहती है कि या तो पद्मावती चुनाव के बाद गुजरात में रिलीज की जाए या उसे बैन ही कर दिया जाए।
नई दिल्ली : संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मवाती' को लेकर गुजरात में विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब भारतीय जनता पार्टी ने फिल्म को लेकर सवाल खड़े किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग और गुजरात मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखते हुए पार्टी ने राजपूत प्रतिनिधियों को रिलीज से पहले से फिल्म दिखाने की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे उनका पारा नीचे जाएगा और चुनावों से पहले किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति से भी बचा जा सकेगा।
बीजेपी प्रवक्ता और राजपूत नेता आई के जडेजा ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि या तो पद्मावती चुनाव के बाद गुजरात में रिलीज की जाए या उसे बैन ही कर दिया जाए। जडेजा ने कहा, 'क्षत्रिय, राजपूत प्रतिनिधियों ने हमसे मिलकर फिल्म में किसी तरह से इतिहास और रानी पद्मावती के चरित्र के साथ छेड़छाड़ किए जाने का विरोध किया है। इतिहास के हिसाब से रानी पद्मावती कभी अलाउद्दीन खिलजी से नहीं मिली थीं।'
उन्होंने कहा कि गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में फिल्म में तथ्यों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की होनी चाहिए जिससे राजपूत-क्षत्रिय समुदाय की भावनाएं आहत हों। फिल्म दिसंबर की शुरुआत में रिलीज होने वाली है जबकि चुनाव 9 से 14 दिसंबर के बीच कराए जाएंगे।
जडेजा ने कहा कि समुदाय के नेता केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और फिल्म सेंसर बोर्ड से मिलकर कथित रूप से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पद्मावती को खिलजी से गलत तरीके से जोड़ने वाली फिल्म को बैन करने की मांग करेंगे।
गुजरात के मल्टीप्लेक्स मालिकों की असोसिएशन को लगभग 10 दिन पहले श्री राष्ट्रीय राजपूत कर्णी सेना की ओर से एक पत्र मिला था। उसमें लिखा था, 'संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावती में हिंदू और राजपूत समुदायों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। अगर गुजरात में फिल्म रिलीज की गई तो कड़ा विरोध किया जाएगा। इससे संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है।'
Next Story