लाइफ स्टाइल

PHOTOS : Royal Wedding में इस लुक में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश हैट ने जीता दिल

Arun Mishra
19 May 2018 1:25 PM GMT
PHOTOS : Royal Wedding में इस लुक में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश हैट ने जीता दिल
x
PriyankaChopra look at Royal Wedding
प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्कले की शादी में प्रियंका बिल्कुल अलग अंदाज में पहुंचीं।
मुंबई : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद ब्रिटेन की शाही शादी से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक सामने आ चुका है। शनिवार को प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्कले की शादी की में प्रियंका बिल्कुल अलग अंदाज में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की वीडियो और फोटो भी आना शुरू हो गई है।



स्टाइलिश कोट और हैट से कंप्लीट किया लुक...

प्रियंका ने लाइट पर्पल कलर में लॉन्ग कोट ड्रेस पहना हुआ था और सिर पर बेहद खूबसूरत हैट लगाया हुआ था। इसस पहले उन्होंने शनिवार को लड़कियों के एक ग्रुप की इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी और लिखा, "शादी पूर्व की मस्ती! रात के 12.10 बजे.. और अब भी ड्रेस का इंतजार! मस्ती के पल." दरअसल प्रियंका शादी में शामिल होने से पहले शुक्रवार को डिजाइनर फिलिप ट्रेसी के स्टूडियो में अपने बालों को ठीक कराने गई थीं।



बता दें कि भारत की तरफ से इस शादी में दो ही लोग शामिल हुए थे। पहली प्रियंका चोपड़ा जिन्हें दुल्हन मेगन मर्केल ने खुद इनवाइट किया था। दूसरी मायना महिला फाउंडेशन की संस्थापक सुहानी जलोटा जो बीते हफ्ते ही मुंबई से ब्रिटेन पहुंची है। ब्रिटेन पहुंचने के बाद सुहानी ने कहा है कि वे शाही शादी में शामिल होकर गौरवान्वित हैं।

Next Story