लाइफ स्टाइल

एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव!

Arun Mishra
18 July 2018 7:39 AM GMT
एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव!
x
आज सुबह एक्ट्रेस की नौकरानी जब उनके घर पर पहुंची तो उसने प्रियंका को पंखे से लटके हुए पाया?

मुंबई : तमिल की चर्चित टीवी एक्‍ट्रेस प्रियंका का शव रहस्‍यमय परिस्थितियों में चेन्‍नई के वालासरावक्‍कम स्थित उनके फ्लैट पर पंखे से लटका मिला। इस बात की जानकारी आज सुबह उस वक्‍त हुई जब उनकी नौकरानी ने दरवाजा खोला। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रियंका ने खुदकुशी की है।

प्रियंका की मौत की खबर सबसे पहले उनकी नौकरानी ने दी। आज बुधवार सुबह प्रियंका की नौकरानी जब उनके घर पर पहुंची तो उसने प्रियंका को पंखे से लटके हुए पाया। प्रियंका के सुसाइड को लेकर घरेलू कलह वजह बताई जा रही है।

पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्रियंका ने यह कदम पारिवारिक कलह के चलते उठाया। पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले प्रियंका की शादी अरुणबाला से हुई थी। आपसी मतभेद के चलते दोनों बीते दो महीने से अलग-अलग रह रहे थे। दोनों के बच्‍चे नहीं हैं।




आपको बता दें कि प्रियंका फेमस तमिल सीरियल वंसम में ज्‍योतिका की भूमिका निभा रही थीं। इस सीरियल में साउथ की जानीमानी एक्‍ट्रेस रम्‍या कृष्‍णन मुख्‍य भूमिका में हैं।

टीवी एक्ट्रेस की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। आत्महत्या का मुख्य कारण पता लगाने के लिए जांच कार्य शुरू हो चुका है।

Next Story