Archived

इंडिगो का कारनामा, 14 यात्रियों को एयरपोर्ट पर छोड़ 25 मिनट पहले ही प्लेन ने भरी उड़ान

Vikas Kumar
16 Jan 2018 9:19 AM GMT
इंडिगो का कारनामा, 14 यात्रियों को एयरपोर्ट पर छोड़ 25 मिनट पहले ही प्लेन ने भरी उड़ान
x
पिछले कुछ समय से सुर्खियों में आई इंडिगो एयरलाइन एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार इंडिगो की फ्लाइट तय समय से 25 मिनट पहले ही 14 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर उड़ गई।

नई दिल्ली : पिछले कुछ समय से सुर्खियों में आई इंडिगो एयरलाइन एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार इंडिगो की फ्लाइट तय समय से 25 मिनट पहले ही 14 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर उड़ गई।

खबर के मुताबिक, गोवा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट ने सोमवार को 14 यात्रियों को छोड़कर तय वक्त से 25 मिनट पहले ही उड़ान भर ली। इन सभी 14 यात्रियों के पास बोर्डिंग पास थे लेकिन फ्लाइट को समय से पहले ही बोर्ड कर दिया गया। हालांकि इंडिगो ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट 6E 259 को सोमवार रात 10.50 बजे रवाना होना था लेकिन यात्रियों के मुताबिक, फ्लाइट 25 मिनट पहले ही टेक ऑफ हो गई। फ्लाइट को रात 12:05 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन, ये 11:40 बजे ही लैंड कर गई।

इस बारे में इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार दूसरे यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए समय पर बोर्डिंग गेट 10:25 बजे बंद कर दिए गए थे। वे यात्री 10:33 बजे गेट पर पहुंचे। फ्लाइट के टेक ऑफ से पहले कई बार अनाउंसमेंट किया गया था।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि जो यात्री लेट हुए सिर्फ उन्हें ही छोड़ा गया। इसमें एयरलाइन का कोई दोष नहीं है। छूट गए यात्रियों को अगली सुबह फ्लाइट दी गई। जिसके लिए उनसे अलग से कोई चार्ज नहीं लिया गया।

Next Story