- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
गुजरात में कांग्रेस ने तैयार की बड़ी रणनीति, हार्दिक समेत इन पार्टियों को साथ आने का न्योता
गुजरात : गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भले ही गुजरात में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान ना हुआ हो, लेकिन राजनीतिक पार्टियों की जंग शुरू हो गई है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नई रणनीति तैयार कर ली है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में बीजेपी के खिलाफ साथ मिलकर लड़ने के लिए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल समेत दूसरे युवा नेताओं को साथ आने का न्योता दिया है। साथ ही कांग्रेस ने BJP विरोधी नेताओं को साथ आने का निमंत्रण दिया है।
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने सार्वजनिक तौर पर BJP विरोधी नेताओं को ये न्योता भेजा है। कांग्रेस ने ओबीसी एससी-एसटी एकता मंच के नेता अल्पेश ठाकोर और दलितों के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न की आवाज उठाने वाले जिग्नेश मेवानी को भी साथ आने का निमंत्रण दिया है।
साथ ही सोलंकी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता छोटू भाई वसावा को भी साथ आने का निमंत्रण भेजा है। वसावा वही नेता हैं, जिन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल को वोट देने का दावा किया था। वो पटेल के काफी करीबी माने जाते हैं।
इस ऐलान के साथ ही सोलंकी ने ये भी कहा कि चुनाव के लिए सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने बताया कि जो नेता कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनका भी स्वागत है। साथ ही अगर वो स्वतंत्र रूप से चुनाव में जाना चाहते हैं, तो कांग्रेस उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार है।
हालांकि कांग्रेस के इस ऐलान से कुछ घंटे पहले ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने ट्वीट करके बताया था, 'मुझे चुनाव नहीं लड़ना और चुनाव लड़ने का हमारा स्वार्थ भी नहीं है। हमें अधिकार चाहिए और न्याय, हम अहंकार के सामने लड़ रहें हैं। जीत हमारी होगी।'
मुझे चुनाव नहीं लड़ना और चुनाव लड़ने का हमारा स्वार्थ भी नहीं हैं।हमें अधिकार चाहिए और न्याय,हम अहंकार के सामने लड़ रहें हैं।जीत हमारी होंगी
— Hardik Patel (@HardikPatel_) October 21, 2017