- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
गुजरात चुनाव: EVM से कनेक्ट हो रहे मोबाइल्स? देखिये ये तस्वीर
गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने दावा है किया है कि ईवीएम को ब्लूटूथ से कनेक्ट किया जा सकता है. अर्जुन मोढवाडिया ने इस बावत एक स्क्रीनशॉट भी जारी किया है. इस स्क्रीनशॉट में लिखा है कि आपका फोन एक नजदीकी डिवाइस के पास है. मोढवाडिया ने इस स्क्रीनशॉट को चुनाव आयोग को सौंपा है. इस मामले में चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दे दिये हैं. कांग्रेस ने दावा किया है कि कुछ ईवीएम मोबाइल फोन के ब्लूटूथ के जरिये कनेक्ट हो रहे हैं.
कांग्रेस नेता मोढवाडिया ने कहा है कि हमनें तीन EVM को चेक किया, ये तीनों EVM ब्लूटूथ के जरिये कनेक्ट हो सकते हैं. जब आप अपने मोबाइल फोन का ब्लूटूथ ऑन करते हैं तो एक डिवाइस ECO दिखता है। ये बेहद गंभीर मामला है, मैंने इसका स्क्रीनशॉट लिया है और चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज की है. मोढवाडिया ने इस बावत गंभीर चिंता जताई है.
बता दें कि शनिवार को वोटिंग के दौरान गुजरात में कई जगह EVM में गड़बड़ी की खबरें आईं थीं. निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सूरत और कुछ अन्य केंद्रों में ईवीएम में तकनीकी खामियों की खबरें आई थी हालांकि मशीनों को बदलने के बाद चुनाव प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई.
कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को निर्वाचन आयोग से गुजरात में आज पहले चरण का मतदान के दौरान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में हुई गड़बड़ी के मामले में कदम उठाने का आग्रह किया है. राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने इस संबंध में तुरंत कदम उठाने का अनुरोध किया है.
पटेल ने ट्वीट किया, "कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी होने की खबरें आई हैं. निर्वाचन आयोग से तुरंत जरूरी कदम उठाने का आग्रह करता हूं." चुनाव आयोग को सौराष्ट्र और सूरत के कई मतदान केंद्रों के अलावा वलसाड जिले के कोसाम्बा क्षेत्र में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी होने की कई शिकायतें मिली हैं. निर्वाचन आयोग को मिली शिकायत में राजकोट पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में भी ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही गई है.
There are reports of EVM malfunctioning in several polling stations. Request the Election Commission to take necessary action immediately
— Ahmed Patel (@ahmedpatel) December 9, 2017