Archived

गुजरात चुनाव से पहले शंकर सिंह वाघेला ने बनाया तीसरा मोर्चा, लेकिन खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव

Vikas Kumar
19 Sep 2017 11:30 AM GMT
गुजरात चुनाव से पहले शंकर सिंह वाघेला ने बनाया तीसरा मोर्चा, लेकिन खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव
x

गुजरात : कांग्रेस के बागी नेता शंकर सिंह वाघेला ने मंगलवार को गुजरात में एक तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि यह कहना मिथक है कि गुजरात में कोई वैकल्पिक राजनीतिक बल काम नहीं कर सकता। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह स्वयं चुनाव नहीं लडेंगे।

कांग्रेस के पूर्व नेता शंकर सिंह वाघेला ने गुजरात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे। वाघेला के इस्तीफा देने के बाद से उनके बीजेपी में वापसी के बारे में अटकलें लगाई जा रही थी।

लेकिन शंकर सिंह वाघेला ने आज तीसरे मोर्चे का गठन करके सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस से उकता गए हैं और एक विकल्प के लिए बेताब हैं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक राज्य में तीसरा मोर्चे है और जनविकल्प गुजरात में ऐसी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा वह अंबाजी से नवरात्रि के पहले दिन से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस चुनाव नहीं जीतने वाली और 20 साल के BJP के शासन के प्रति भी लोगों में काफी नाराजगी है। नया मोर्चा सभी 182 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का प्रयास करेगा। इनका चयन स्थानीय जनता के माध्यम से स्वयंसेवियों की ओर से भेजे गए तीन नामों में से किया जाएगा।

Next Story