Archived

डेरे में जन्मे अनुयायी ने राम रहीम को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, ये भी करता था बाबा

Vikas Kumar
23 Sep 2017 12:45 PM GMT
डेरे में जन्मे अनुयायी ने राम रहीम को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, ये भी करता था बाबा
x
सनसनीखेज खुलासा: डेरा सच्चा सौदा में जन्मे अनुयायी ने गुरमीत राम रहीम को लेकर सबसे बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि राम रहीम को शुरू में अश्लील...

हरियाणा : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह साध्‍वियों से रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है। राम रहीम के जेल जाने के बाद एक एक कर कई राज जनता के सामने आ रहे हैं। इसी बीच डेरे में जन्मे अनुयायी ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

डेरा सच्चा सौदा में जन्मे गुरदास सिंह ने गुरमीत राम रहीम को लेकर सबसे बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि राम रहीम को शुरू में अश्लील फिल्में देखने का बहुत शौक था। बाद में उसका यही शौक कहीं ना कहीं अय्याशी में तब्दील हो गया।

गुरदास सिंह ने बताया कि सबसे पहले प्रेम नाम की एक महिला गुरमीत सिंह को लड़कियां सप्लाई किया करती थी। उसके बाद गुरमीत की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसकी गुफा से जुड़ता हुआ लड़कियों का स्कूल खोला गया। बाद में हॉस्टल खोला गया। 11वीं और 12वीं क्लास की जिन लड़कियों पर गुरमीत की नजर पड़ जाती थी, प्रेम नामक महिला उन लड़कियों से जुड़ी हर जानकारी गुरमीत को बता देती थी।

जिसके बाद इन लड़कियों को माफी के नाम पर या सिमरन करने के नाम पर एक विशेष कमरे में ले जाया जाता था। फिर वह उस लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। कमरे में सजावट इस तरह से की गई थी कि कमरा एक तरीके से स्वर्ग में बदल जाता था।

गुरदास सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि गुरमीत राम रहीम ने जिस वक्त डेरा सच्चा सौदा की गद्दी संभाली, उस समय तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम जी ने गुरमीत सिंह को चेतावनी दी थी कि डेरे के अंदर कभी किसी को साथ भी मत रखना। डेरे के अंदर अपना परिवार भी मत रखना। कभी भी डेरे को ट्रस्ट में तब्दील मत करना और डेरे में कारोबारी गतिविधियां न करना। अगर ऐसा कुछ हुआ डेरा में तो यह डेरा बर्बाद हो जाएगा।

Next Story