- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
थाने में कुछ ऐसे कटी 'हनीप्रीत' की पहली रात, 4 घंटे तक चली पूछताछ
हरियाणा : रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को पुलिस ने कस्टडी में लेने के बाद से उससे घंटों पूछताछ में जुटी रही। इसके लिए मंगलवार की शाम से महिला पुलिस अफसरों की टीम हनीप्रीत से सवाल-जवाब की।
हनीप्रीत को पंचकूला पुलिस ने महिला लॉकअप में रखा है। हनीप्रीत से सच उगलवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई है जिसकी कमान आईजी ममता सिंह संभाल रही हैं। पंचकूला के सेक्टर 23 थाने में पुलिस ने हनीप्रीत से सख्ती से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार आला अधिकारियों के आदेश पर हनीप्रीत से सामान्य आरोपी की तरह के मापदंड अपनाए गए।
हरियाणा पुलिस की गिरफ़्त में आई राम रहीम की करीबी हनीप्रीत की पूरी रात हवालात में गुज़री। थाने में हनीप्रीत को खाने में दाल और दो रोटियां दी गईं। हनीप्रीत ने खाना खाया और फिर थाने के एक कमरे में काफी देर तक अकेली रही। इस बीच हनीप्रीत की मेडिकल जांच करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी अस्पताल पहुंची। लेकिन इस टीम में कोई भी महिला डॉक्टर नहीं थी। ऐसे में हनीप्रीत ने मेडिकल जांच करवाने से इनकार कर दिया।
थाने में पुलिस ने हनीप्रीत से पूछे ये सवाल
पुलिस स्टेशन में हनीप्रीत से सवाल-जवाब का सिलसिला मंगलवार की देर रात तक जारी रहा। चंडीगढ़ के चंडी मंदिर थाने आईजी ममता सिंह के साथ 3 महिला पुलिस अफसर और एक पुरुष अफसर की मौजूदगी में हनीप्रीत से सवाल-जवाब किए गए।
थाने में पुलिस ने हनीप्रीत से ये जानना चाहा कि पंचकूला हिंसा की हकीकत क्या है? वो पिछले 38 दिन से कहां छिपी थी? राम रहीम के गुनाहों की हकीकत क्या है? 25 अगस्त को रोहतक की सुनारिया जेल से लौटने के बाद वो कहां गई? पुलिस ने पुछा क्या राम रहीम को जेल पहुंचने से पहले ही उसे भगाने की योजना बनाई थी? राम रहीम को भगाने के लिए उसने क्या योजना बनाई थी?
पुलिस ने हनीप्रीत से पुछा कि 25 अगस्त की रात से लेकर 3 अक्टूबर तक वो कहां-कहां गई? इस दौरान किन किन लोगों ने उसकी मदद की थी? डेरा समर्थकों की हिंसा में उसकी क्या भूमिका थी? डेरा समर्थकों को किसने और किसलिए बुलाया था? 25 अगस्त को इतने हजारों डेरा समर्थक क्यों जुटे थे? अबतक फरार चल रहे आदित्य इंसां और पवन इंसा के बारे में उसे क्या जानकारी है?
थाने में हनीप्रीत ने पुलिस को दिए ये जवाब
हनीप्रीत थाने में पुलिस के सवालों से बचती हुई नजर आई। हनीप्रीत अधिकतर सवालों पर चुप रही। वह पापा के नाम का राग अलापती रही। हनीप्रीत ने पुलिस को बताया 25 अगस्त से ही वो आदित्य, पवन, रोहताश के संपर्क में थी। उन सभी से उसकी व्हाट्सऐप पर बात होती थी। इस दौरान कहीं भी सिंपल कॉलिंग का उसने इस्तेमाल नहीं किया। उसने बताया उसके पास इंटरनेशनल नंबर थे।
पुलिस पूछताछ में हनीप्रीत ने दावा किया कि वह कभी नेपाल नहीं गईं और पंजाब के बठिंडा में एक डेरा समर्थक के घर छिपी हुई थीं। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर के बाद से ही बठिंडा ज़िले में थीं। थाने में पुलिस के सवाल-जवाब के बीच हनीप्रीत फूट-फूट कर रोती रही। सूत्रों ने बताया कि हनीप्रीत ने हरियाणा पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह बीते दिनों कई कांग्रेसी नेताओं के संपर्क में थीं। हालांकि, वह किन कांग्रेसी नेताओं के संपर्क में थीं, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
हनीप्रीत के साथ हुई गिरफ्तार महिला का नाम सुखप्रीत है। सुखप्रीत भी डेरा प्रेमी है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर ए.एस. चावला ने बताया कि हनीप्रीत पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। बुधवार को दोनों को दोपहर 2 बजे पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस हनीप्रीत की रिमांड हासिल करेगी। क्योंकि राम रहीम के सारे गुनाहों के राज हनीप्रीत के पास ही है।