Archived

शादी में ससुराल वालों ने दूल्हे को दहेज में दिया लंगूर, अब कर रहा है ये काम

Vikas Kumar
16 Feb 2018 6:15 AM GMT
शादी में ससुराल वालों ने दूल्हे को दहेज में दिया लंगूर, अब कर रहा है ये काम
x
शादी में अक्सर आप देखते होंगे की लड़की पक्ष के लोग अपने दामाद को कोई गिफ्ट देते है। कोई गाड़ी देता है तो कोई गृहस्ती का सामान देता है। लेकिन इस युवक को शादी में अजीबोगरीब तरीके से दहेज मिला है।

हरियाणा : शादी में अक्सर आप देखते होंगे की लड़की पक्ष के लोग अपने दामाद को कोई गिफ्ट देते है। कोई गाड़ी देता है तो कोई गृहस्ती का सामान देता है। लेकिन टोहाना के एक युवक की हाल ही में हुई शादी में अजीबोगरीब तरीके से दहेज मिला है।

जी हां, हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में हुई शादी में उसे एक ऐसा दहेज मिला जिसकी चर्चा आज पूरे इलाके में हो रही है। इस युवक को शादी में ससुरालवालों ने दहेज के रूप में 'लंगूर' दिया है। और इस गिफ्ट को पाकर दामाद भी नाराज नहीं है बल्कि वो काफी खुश है और इसके पीछे एक खास वजह है।

टोहाना के रहने वाले संजय पूनिया की उचाना के गांव डवानाखेड़ा में रीतू से 11 फरवरी को शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि बंदर अक्सर उनके खेतों में घुसकर फसल को खराब कर देते थे जिससे वो परेशान रहते थे।

वहीं जब उनकी शादी की बात चल रही थी तो दहेज में कुछ और ना लेकर लंगूर लेने की मांग की। दहेज में लंगूर मिलने के बाद वर पक्ष ने चैन की सांस ली है। लंगूर अब उनके खेतों की रखवाली कर रहा है।

संजय खुद काफी दिनों से लंगूर खरीदने की बात सोच रहे थे। उनके घर में भैंसों आदि के लिए पास ही पौने दो एकड़ जमीन पर हरा चारा लगाया हुआ है लेकिन वहां अक्सर बंदर चारे को उठा ले जाते थे। इससे परेशान संजय ने एक आदमी को सिर्फ बंदर को भगाने के लिए रखा था लेकिन फिर भी उनकी परेशानी कम नहीं हो रही थी।

Next Story