- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
मेरी बेवकूफी के कारण आज हरियाणा में भाजपा की सरकार है : ओम प्रकाश चौटाला
Arun Mishra
7 March 2018 2:57 AM GMT
x
अगर मैं दो दिन और जेल नहीं जाता तो यह सरकार नहीं बनती.
दादरी : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है कि 'मेरी बेवकूफी के कारण' आज हरियाणा में बीजेपी की सरकार है. चौटाला ने दादरी के जिला पार्टी कार्यालय में मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, मेरी बेवकूफी के कारण आज हरियाणा में भाजपा की सरकार है और अगर मैं दो दिन और जेल नहीं जाता तो यह सरकार नहीं बनती.
ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि जींद से ही हरियाणा में राजनीतिक परिवर्तन होते हैं. बीजेपी ने 15 फरवरी को जींद में रैली कर अपने लिए सत्ता में वापसी का रास्ता खोजा था लेकिन जींद ने भाजपा को नकार दिया. अब हरियाणा में इनेलो की सरकार बनना तय है. चौटाला ने कहा कि सात मार्च को दिल्ली में इनेलो की रैली राजनीतिक रूप से बेहद अहम होगी. इस रैली से देश में बड़े राजनीतिक परिवर्तन की शुरूआत होगी और वह खुद इस रैली में पहुंचेंगे.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बुधवार को दिल्ली में होने वाली रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया. चौटाला ने दावा किया कि अबकी बार हरियाणा में इनेलो पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. गौरतलब है कि जेबीटी भर्ती प्रकरण में सजा काट रहे इनेलो प्रमुख इन दिनों 28 दिन की पैरोल पर हैं.
Next Story