Archived

खुलेगा राम रहीम के सारे राज, पुलिस को मिली हार्ड डिस्क, 45 लोगों को भेजा नोटिस

Vikas Kumar
6 Oct 2017 6:20 AM GMT
खुलेगा राम रहीम के सारे राज, पुलिस को मिली हार्ड डिस्क, 45 लोगों को भेजा नोटिस
x
पुलिस ने 45 लोगों को नोटिस भेजा है, पुलिस को जांच के दौरान एक हार्ड डिस्क मिली है। इसमें राम रहीम के कई काले कारनामे...

हरियाणा : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह साध्‍वियों से रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की कारावास की सजा काट रहा है। राम रहीम के जेल जाने के बाद उसके कई काले कारनामे एक एक कर जनता के सामने आ रहे हैं।

इसके साथ ही गुरमीत राम रहीम के साम्राज्य पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। अब पुलिस को जांच के दौरान एक हार्ड डिस्क मिली है। बताया जा रहा है इसमें राम रहीम के कई काले कारनामे के राज हो सकते हैं। साथ ही पंचकूला पुलिस ने 25 अगस्त को हिंसा फैलाने के आरोप में डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन के 45 लोगों को नोटिस भेजा है।

पुलिस को मिली हार्ड डिस्क के बारे में पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें डेरा के पैसे को लेन-देन और वित्तीय फंड से जुड़ी जानकारी हो सकती है। इस हार्ड डिस्क से पता लगाया जा सकता है कि इसको कौन-कौन से लोग फंडिग कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार इसमें कई बड़े नेता के नाम सामने आ सकते है।

गौरतलब है कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को पुलिस ने इसी हफ्ते गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार होने के एक दिन पहले हनीप्रीत ने सफाई दी थी कि उनके और राम रहीम के रिश्ते को लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उनका रिश्ता बेटी और पिता जैसा है।

Next Story